सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों की रूह कांप जाती है। क्योंकि इन्हें धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। वैसे तो दुनिया में सांपों की 2500-3000 प्रजातियां पाई जाती हैं। सांपों का रंग अक्सर काला, पीला, सफेद और हरा होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सांप देखा है, जिसका त्वचा पर इमोजी बना हो? जी हां, वहीं इमोजी जिनका इस्तेमाल हम सोशल मीडिया पर करते रहते हैं।
2 of 6
इमोजी प्रिंट वाला असली सांप
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमेरिका के रहने वाले एक शख्स ने अजगर प्रजाति के सांप की ऐसी ब्रीडिंग कराई है, जिसके अंडे से निकले सांप की त्वचा पर पीले और नारंगी रंग के स्माइली इमोजी बने हुए हैं। इस सांप की त्वचा पर तीन इमोजी बने हुए हैं। बता दें कि वो शख्स करना कुछ और चाहता था, लेकिन हो कुछ और ही गया। सोशल मीडिया पर इस अनोखे सांप का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
3 of 6
इमोजी प्रिंट वाला असली सांप
- फोटो : सोशल मीडिया
जस्टिन कोबिल्का बताते हैं कि हर 20 जीवों में से किसी एक में स्माइली फेस इमोजी देखने को मिल जाते हैं, लेकिन उनके ब्रीडिंग करियर में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी सांप की त्वचा पर तीन इमोजी बने हुए हैं। जस्टिन ने इस अनोखे सांप को 6 हजार डॉलर यानी करीब 4.37 लाख रुपये में बेच दिया है।
4 of 6

5 of 6
इमोजी प्रिंट वाला असली सांप
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रेसेसिव म्यूटेशन के कारण इस सांप की त्वचा पर स्माइली फेस वाले पैटर्न देखने को मिले हैं। यह खास तरह का म्यूटेशन है, जो जंगल में नहीं बन सकता है।