Trending Video: सांप और मगरमच्छ के बीच हुई भीषण जंग, देखिए इस फाइट में किसकी होती है जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ पानी से बाहर आता है और जमीन पर सांप पर हमला कर देता है। पानी की तरफ से सांप जा रहा होता है तभी मगरमच्छ पीछे से आकर उस पर हमला कर देता है। अब देखना है कि क्या मगरमच्छ सांप को अपना शिकार बना लेता है? इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांप लड़ाई के लिए तैयार नहीं है और वह जा रहा है। लेकिन मगरमच्छ ने अपनी भूख को मिटाने के लिए सांप पर हमला बोल दिया है और कुछ सेकेंड में ही उसको अपना शिकार बना लिया। पानी में दिख रहा है कि दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई हो रही है, लेकिन सांप अपनी जान नहीं बचा पाता है और मगरमच्छ का शिकार बन जाता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अब यह खतरनाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने से साफ है कि जंगल (Forest) में जो सबसे शक्तिशाली है राज उसी का है।
हालांकि यह वीडियो बीते साल यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था, लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस तरह के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिनमें अलग-अलग जानवरों के बीच जंग देखने को मिलती है।