Oldest Countries In The World: आज दुनियाभर में करीब 245 देश अस्तित्व में हैं, जिनमें से कुछ बेहद पुराने हैं, तो कुछ हाल ही में एक राष्ट्र के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा हजारों सालों में कई ऐसे देश भी स्थापित हुए, जो आज इतिहास के पन्नों में गुम हो चुके हैं। वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनकी स्थापना हजारों साल पहले हुई थी और वह आज भी न केवल अस्तित्व में हैं, बल्कि टेकनॉलाजी और विकास के मामले में भी बहुत आगे हैं। भारत भी इन्ही देशों में से एक है, जिसका अस्तित्व आज भी बरकरार है। इसके साथ ही हम आपको कुछ अन्य ऐसे ही पुराने देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी स्थापना सालों पहले हुई थी और आज भी वह इस दुनिया में आबाद हैं।
Oldest Country: इसलिए दुनिया में खास है इंडिया, ये बातें बनाती है भारत को विश्व के नक्शे पर खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीस (Greece)
ग्रीस देश लगभग 5,000-6,000 वर्षों पुराना है। बताया जाता है कि यूनान की सभ्यता की स्थापना 1500 ई.पू. में हुआ था। इसे यूरोप की पहली ज्ञात सभ्यता माना जाता है। आधुनिक पश्चिमी सभ्यता की नींव रखने के लिए भी यूनानियों को जाना जाता है। उस दौरान कला, साहित्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और, कानून में काफी बदलाव देखने को मिले। इसलिए ग्रीस को दुनिया के सबसे पुराने देशों की सूची में रखा जाता है।
आज जापान दुनियाभर में अपनी गजब की टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, लेकिन ये देश दुनिया के सबसे पुराने देशों में भी गिना जाता है। जापान के इतिहास के संबंध में कोई निश्चित जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन जापानी लोककथाओं में इसकी स्थापना के बारे में बताया गया है, जिसके मुताबिक यह देश 300 सीई में स्थापित हुआ था।
जीन विश्व की सबसे पुरानी और जानी मानी सभ्यताओं में से एक है। ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाए तो चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर भी देखने को मिला है। इन देशों में चीनी धर्म, रिवाज और लेखन प्रणाली को अलग-अलग स्तर पर अपनाया गया है। कई शोध में पता चला है कि इस देश की सभ्यता करीब 5 हजार वर्षों से भी पुरानी है।
इतिहासकारों के मुताबिक इथियोपिया दुनिया के सबसे पुराने देशों में से एक है। 980 ईसा पूर्व में इथियोपिया एक देश के रूप में सामने आया था। बताया जाता है कि इथियोपिया उन अफ्रीकी देशों में भी आता है जो कभी उपनिवेशवादियों के नियंत्रण में नहीं आया। लेकिन 1930 के दशक में कुछ वर्षों तक यह इटालियन तानाशाह मुसोलिनी के अधीन रहा था।