फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: नरभक्षी महिला बनाती थी इंसानी मांस और खून का केक, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Mon, 14 Feb 2022 11:16 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 14 Feb 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
serial killer woman baked murder victims into cake and serve to her neighbours
नरभक्षी महिला बनाती थी इंसानी मांस और खून का केक - फोटो : iStock

हम मांसाहारी और शाकाहारी जानवरों के बारे में जानते हैं। जो जानवर सिर्फ पेड़-पौधे, फल और सब्जियां खाते हैं शाकाहारी और जो इंसानों और जानवरों के मांस खाते हैं मांसाहारी कहलाते हैं। इंसानों में भी लोग वेज और नॉन-वेज खाना खाते हैं, लेकिन इन सबसे भी अलग तरह के इंसान होते हैं जो इंसान को भी खाते हैं। ऐसे इंसानों को "नरभक्षी" कहा जाता है। नरभक्षियों की सबसे खास बात होती है कि इनके आस-पास रहने वाले लोगों को पता नहीं होता है कि ये कितने खतरनाक व्यक्ति के साथ रहते हैं। ऐसे लोग एक मानसिक बीमारी से पीड़ित होते हैं जिसमें व्यक्ति को इंसानी मांस खाने की लत लग जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला आया है जहां एक सायको किलर महिला अपने पड़ोसियों को इंसानों के मांस का बना केक खिलाती रही और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। आइए जानते हैं इस सीरियल किलर महिला के बारे में........

 

serial killer woman baked murder victims into cake and serve to her neighbours
नरभक्षी महिला बनाती थी इंसानी मांस और खून का केक - फोटो : iStock

इटली की रहने वाली इस महिला का नाम लिनार्डा सियानसिलु था। इस महिला को इंसानों को जान से मारने का शौक था। इस महिला के अपराध करने का अजीबोगरीब तरीका था। ये महिला उन औरतों को अपना निशाना बनाती थी जो अपने जीवन से परेशान रहती थीं। जब आप ये जानेंगे कि ये औरतों को मारकर क्या करती थी? तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

serial killer woman baked murder victims into cake and serve to her neighbours
नरभक्षी महिला बनाती थी इंसानी मांस और खून का केक - फोटो : Pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला को “The Soap-Maker of Correggio”  के नाम से भी जाना जाता है। ये महिला जब ये जान जाती थी कि कोई औरत अपने पति से परेशान है तो उन्हें दूसरा अच्छा पति दिलाने के नाम पर घर पर बुलाती थी। इस महिला की सबसे पहली शिकार साल 1939 में  फॉत्सिना सेट्टी नाम की महिला बनी। इसने इस औरत से पहले चिट्टी लिखवाई कि वो किसी से मिलने देश से बाहर जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
serial killer woman baked murder victims into cake and serve to her neighbours
नरभक्षी महिला बनाती थी इंसानी मांस और खून का केक - फोटो : iStock

इसके बाद उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला के शव के 9 टुकड़े किए। इन टुकड़ों को साबुन बनाने के लिए कास्टिक सोडा में उबाल लिया। इसके बाद खून को एक कटोरे में इकठ्ठा करके ओवन में सुखा लिया। जब खून सूख गया तो उसने आटा, चीनी, चॉकलेट, अंडे और दूध के साथ मिलाकर कुरकुरे टी केक्स बनाए। ये केक अपने घर आने वाले पड़ोसियों को खिलाती थी। 

विज्ञापन
serial killer woman baked murder victims into cake and serve to her neighbours
नरभक्षी महिला बनाती थी इंसानी मांस और खून का केक - फोटो : Pixabey

इस महिला ने अपना दूसरा शिकार साल 1940 में फ्रांसेस्का सोएवी नाम की महिला को बनाया। इस महिला को उसने नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया। इस सीरियल किलर महिला ने अपने पिछले शिकार की तरह ही महिला की हत्या कर दी। इस महिला के शव का भी केक बनाया और पड़ोसियों के साथ खुद भी खाया। इसी तरह उसने तीसरी महिला को भी मारा, लेकिन इस बार उसकी गलती पकड़ी गई। दरअसल, जिस महिला को इसने मारा था, उसके परिवार वालों को उसकी चिट्ठियों का यकीन नही हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस सीरियल किलर महिला को पकड़ लिया। इस महिला ने भी अपना जुर्म कबूल किया और उसे 30 साल की सजा मिली। अक्टूबर 1970 में जब वो 79 साल की थी तभी जेल में उसकी मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed