फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, मिल गया चांद का 'भाई', जानिए इसके बारे में सबकुछ

Tue, 16 Nov 2021 01:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Scientists found the brother of the moon flying in similar orbit as earth know the all details about this
वैज्ञानिकों ने खोजा चांद का भाई - फोटो : iStock

दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं। अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिक आए दिन नए खुलासे कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने चांद के भाई को खोज लिया है। उन्होंने बताया है कि चांद का भाई धरती की ही कक्षा में घूम रहा है। वैज्ञानिक मानते हैं कि मंगल ग्रह के आकार की किसी वस्तु की धरती से टक्कर हुई थी जिसके बाद चांद का निर्माण हुआ था। अतंरिक्ष के खूबसूरत उपग्रहों में चांद शामिल है। 

धरती के बेहद करीब मौजूद चांद पर 1969 में ही इंसानों ने कदम रखा था। अब वैज्ञानिकों ने कहा कि अंतरिक्ष में सिर्फ चांद ही अपने तरह का एक उपग्रह नहीं है। उन्होंने एक ऐस्टेरॉयड को खाजा है जिसके बारे में उनका कहना है कि वह चांद का टुकड़ा हो सकता है। आईए जानते हैं वैज्ञानिकों द्वारा खोज गए चांद के भाई के बारे में...

Scientists found the brother of the moon flying in similar orbit as earth know the all details about this
वैज्ञानिकों ने खोजा चांद का भाई - फोटो : iStock

आकार में छोटा होने से नहीं आता है नजर

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह क्षुद्रग्रह बहुत छोटे आकार है जिसके बार में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिली है। छोटा होने की वजह से यह नजर नहीं आता है। वैज्ञानिकों ने इसको कमूआलेवा (Kamooalewa) नाम दिया है। धरती के पास 5 ऐसे ऑब्जेक्ट्स की वैज्ञानिकों ने खोज की है। 

Scientists found the brother of the moon flying in similar orbit as earth know the all details about this
वैज्ञानिकों ने खोजा चांद का भाई - फोटो : iStock

नेचर कम्युनिकेशंस की तरफ से इसको लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम ने बताया है कि यह ऐस्टेरॉयड धरती से सिर्फ कुछ समय के लिए दिखता है। यह अप्रैल में कुछ हफ्तों के लिए नजर आता है। वैज्ञानिकों ने इस ऐस्टेरॉयड की गतिविधियों पर दक्षिणी एरिजोना में एक बड़े बाइनोकूलर टेलीस्कोप से नजर रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists found the brother of the moon flying in similar orbit as earth know the all details about this
वैज्ञानिकों ने खोजा चांद का भाई - फोटो : iStock
पाच साल पहले पहली बार आया था नजर
चांद के भाई यानी इस ऐस्टेरॉयड को साल 2016 में वैज्ञानिकों ने पहली बार देखा था और इसे हवैइन नाम दिया था। 150 से 190 फीट के बीच इस क्षु्द्रग्रह का व्यास है। यह धरती से लगभग 90 लाख माइल की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
Scientists found the brother of the moon flying in similar orbit as earth know the all details about this
वैज्ञानिकों ने खोजा चांद का भाई - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों को कैसे पता चला ये चांद का भाई है

इस ऐस्टेरॉयड की प्रकृति चांद की तरह है। ऐरिजोना यूनिवर्सिटी में साइंस के छात्र और इस पर रिसर्च लिखने वाले बेन शार्की ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि कमूआलेवा से मिलता जुलता है। यह भी रोशनी को रेफलेक्ट करता है। इसकी बनावट भी चांद की तरह है जिसकी वजह वैज्ञानिक इसको चांद का हिस्सा मान रहे हैं। शार्की ने बताया है कि धरती के पास स्थित सभी ऐस्टेरॉयड को ध्यान से देखा गया है, लेकिन यह किसी से भी नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि पहले इस पर शक था, लेकिन अप्रैल में इसकी काफी जांच की गई, तो पता चला कि यह वास्तविक है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed