Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Scientist experiments on Dead bodies to make them alive in American labs know about truth behind it
{"_id":"6211c80394074167fd12069c","slug":"scientist-experiments-on-dead-bodies-to-make-them-alive-in-american-labs-know-about-truth-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा, अमेरिका में चल रहा है \"एक्सपेरिमेंट\"","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा, अमेरिका में चल रहा है "एक्सपेरिमेंट"
इस संसार में हर प्राणी की मृत्यु तय है जिसने भी धरती पर जन्म लिया है, उसका अंत भी निश्चित होता है। आज के समय में मेडिकल साइंस इतना आगे बढ़ गया है, लेकिन फिर भी मृत्यु पर उसका कंट्रोल नहीं है। हालांकि मेडिकल साइंस के पास आज वेंटिलेटर जैसी मशीनें हैं जो व्यक्ति को कुछ घंटो या दिनों तक जिंदा जरूर रख सकती हैं। अब ऐसे में मेडिकल साइंस के क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे हैं कि मृत्यु को कंट्रोल किया जा सके। किसी मरे हुए इंसान को जिंदा कैसे किया जाए? अब इसी कड़ी में अमेरिका के एक ऐसे लैब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद काफी हैरानी होती है। इन तस्वीरों के बारे में कहा जाता है कि लैब में लाशों को जिंदा करने का काम चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर ये प्रयोग सफल हुए तो निश्चित तौर पर मेडिकल साइंस को बहुत बड़ी सफलता मिल जाएगी। आइए जानते हैं इस प्रयोग के बारे में विस्तार से...........
2 of 5
मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अब मरे हुए इंसान दोबारा से जिंदा हो सकते हैं। सुनने में ये बात हैरान करती है, लेकिन ऐसा प्रयोग अब किया जा रहा है। अमेरिका में जिस तकनीक का प्रयोग इसके लिए किया जा रहा है उसे क्रायोनिक्स कहा जाता है। एरिजोना में बने एक प्रयोगशाला में इस तकनीक के जरिए जिंदा होने की उम्मीद में कई लाशों को रखा गया है।
3 of 5
मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixels
इस प्रयोगशाला में ज्यादातर लाशें अमीरों की रखी गई हैं। इन लोगों ने पहले से इस लैब को अपनी डेड बॉडी देने का फैसला कर लिया था। इस उम्मीद में कि ये दोबारा जिंदा हो सकते हैं। इसके लिए इन्होंने इस प्रयोगशाला को एक अच्छी -खासी फीस भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अब ये भी जान लेते हैं कि ये क्रायोनिक्स तकनीक क्या है? दरअसल, इस तकनीक में लाशों को बहुत बड़े फ्रीजर में रखा जाता है जिसका तापमान बहुत ज्यादा ठंडा होता है जिससे लाशों को किसी भी तरह का नुकसान न हो। अब ऐसे में जब कभी भविष्य में इंसान को जिंदा करने वाली तकनीक बन जाएगी, तो इन लाशों को दोबारा जिंदा किया जा सकता है। इसीलिए इन लाशों को अभी से ही सुरक्षित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इस तरह के प्रयोग को लेकर विशेषज्ञों का भी मानना है कि आने वाले भविष्य में ऐसा संभव हो सकता है। ऐसा इसलिए कि आज से सौ साल पहले चांद पर पहुंच पाना इंसान के लिए असंभव जैसा था, लेकिन आज ये मुमकिन है। ऐसे में ये उम्मीद करना कि मरे हुए इंसान जिंदा हो सकते हैं, कोई गलत नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।