फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा, अमेरिका में चल रहा है "एक्सपेरिमेंट"

Sun, 20 Feb 2022 11:38 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sun, 20 Feb 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
Scientist experiments on Dead bodies to make them alive in American labs know about truth behind it
मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस संसार में हर प्राणी की मृत्यु तय है जिसने भी धरती पर जन्म लिया है, उसका अंत भी निश्चित होता है। आज के समय में मेडिकल साइंस इतना आगे बढ़ गया है, लेकिन फिर भी मृत्यु पर उसका कंट्रोल नहीं है। हालांकि मेडिकल साइंस के पास आज वेंटिलेटर जैसी मशीनें हैं जो व्यक्ति को कुछ घंटो या दिनों तक जिंदा जरूर रख सकती हैं। अब ऐसे में मेडिकल साइंस के क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे हैं कि मृत्यु को कंट्रोल किया जा सके। किसी मरे हुए इंसान को जिंदा कैसे किया जाए? अब इसी कड़ी में अमेरिका के एक ऐसे लैब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद काफी हैरानी होती है। इन तस्वीरों के बारे में कहा जाता है कि लैब में लाशों को जिंदा करने का काम चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर ये प्रयोग सफल हुए तो निश्चित तौर पर मेडिकल साइंस को बहुत बड़ी सफलता मिल जाएगी। आइए जानते हैं इस प्रयोग के बारे में विस्तार से...........

Scientist experiments on Dead bodies to make them alive in American labs know about truth behind it
मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब मरे हुए इंसान दोबारा से जिंदा हो सकते हैं। सुनने में ये बात हैरान करती है, लेकिन ऐसा प्रयोग अब किया जा रहा है। अमेरिका में जिस तकनीक का प्रयोग इसके लिए किया जा रहा है उसे क्रायोनिक्स कहा जाता है। एरिजोना में बने एक प्रयोगशाला में इस तकनीक के जरिए जिंदा होने की उम्मीद में कई लाशों को रखा गया है। 

Scientist experiments on Dead bodies to make them alive in American labs know about truth behind it
मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixels

इस प्रयोगशाला में ज्यादातर लाशें अमीरों की रखी गई हैं। इन लोगों ने पहले से इस लैब को अपनी डेड बॉडी देने का फैसला कर लिया था। इस उम्मीद में कि ये दोबारा जिंदा हो सकते हैं। इसके लिए इन्होंने इस प्रयोगशाला को एक अच्छी -खासी फीस भी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientist experiments on Dead bodies to make them alive in American labs know about truth behind it
मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब ये भी जान लेते हैं कि ये क्रायोनिक्स तकनीक क्या है? दरअसल, इस तकनीक में लाशों को बहुत बड़े फ्रीजर में रखा जाता है जिसका तापमान बहुत ज्यादा ठंडा होता है जिससे लाशों को किसी भी तरह का नुकसान न हो। अब ऐसे में जब कभी भविष्य में इंसान को जिंदा करने वाली तकनीक बन जाएगी, तो इन लाशों को दोबारा जिंदा किया जा सकता है। इसीलिए इन लाशों को अभी से ही सुरक्षित रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Scientist experiments on Dead bodies to make them alive in American labs know about truth behind it
मरे हुए इंसान हो सकते हैं दोबारा जिंदा -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस तरह के प्रयोग को लेकर विशेषज्ञों का भी मानना है कि आने वाले भविष्य में ऐसा संभव हो सकता है। ऐसा इसलिए कि आज से सौ साल पहले चांद पर पहुंच पाना इंसान के लिए असंभव जैसा था, लेकिन आज ये मुमकिन है। ऐसे में ये उम्मीद करना कि मरे हुए इंसान जिंदा हो सकते हैं, कोई गलत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed