फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शख्स ने ज्वालामुखी के लावे पर पकाया खाना, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 25 Mar 2021 04:22 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 25 Mar 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
scientist cooked hotdog on the lava of iceland volcano
ज्वालामुखी के लावा पर खाना पकाते वैज्ञानिक - फोटो : twitter/JointCyclone
आइसलैंड के ज्वालामुखी फूटने के कई सारे वीडियोज इन दिनों वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में यह देखा जा सकता है कि बड़े स्तर पर यह ज्वालामुखी लावा उगल रहा है। ज्वालामुखी फूटने के चलते आइसलैंड में कई सारे भूकंप भी आ रहे हैं। ऐसे में ज्वालामुखी पर रिसर्च करने गए वैज्ञानिकों के एक दल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
scientist cooked hotdog on the lava of iceland volcano
ज्वालामुखी के लावे पर खाना पकाते वैज्ञानिक - फोटो : twitter/JointCyclone
ज्वालामुखी को देखने के लिए कई सारे लोग उसके पास जा रहे हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों का एक दल भी इस ज्वालामुखी का रिसर्च करने वहां पहुंचा। रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों के इस दल को भूख लग गई। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 
scientist cooked hotdog on the lava of iceland volcano
ज्वालामुखी के लावे पर खाना पकाते वैज्ञानिक - फोटो : twitter/JointCyclone
भूख लगने पर वैज्ञानिकों ने हॉटडॉग निकाला। उसे गर्म करने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं था। उन्होंने उसको गर्म करने के लिए एक अलग तरकीब सोची। इसके बाद वैज्ञानिकों ने हॉटडॉग और चिकेन सॉस को ज्वालामुखी के लावे पर ही गर्म कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैज्ञानिकों का दल हॉटडॉग को लावे पर गर्म कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 2 लाख 48 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
scientist cooked hotdog on the lava of iceland volcano
ज्वालामुखी के लावे पर खाना पकाते वैज्ञानिक - फोटो : twitter/JointCyclone
यह ज्वालामुखी आइसलैंड की राजधानी रेक्यावीक के दक्षिणपश्चिम में स्थित है। इस ज्वालामुखी के फटने के कई सारी वीडियोज इस दौरान इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2010 में भी यह ज्वालामुखी सक्रिए हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed