{"_id":"5bcf24d2bdec2269bc7fe468","slug":"these-pictures-will-turn-your-head-know-what-is-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादा देर तक नहीं देख पाएंगे आप इन तस्वीरों को, सिर लगेगा घूमने, जानिए क्या है कारण","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
ज्यादा देर तक नहीं देख पाएंगे आप इन तस्वीरों को, सिर लगेगा घूमने, जानिए क्या है कारण
Tue, 23 Oct 2018 07:22 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपको ऊपर लगी तस्वीर में क्या नजर आ रहा है? ये स्थिर है या इसमें कोई हलचल नजर आ रही है? ये कोई वीडियो है? या एनिमेटेड GIF तो नहीं? दरअसल यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दृष्टिभ्रम का एक उदाहरण है। यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है। अब तक लाखों लोग इसे शेयर कर चुके हैं।
न्यूरोसाइंटिस्ट एलिस ब्रोवर्ब ने ट्विटर पर शेयर की सबसे पहले ऐसी तस्वीरें
2 of 5
- फोटो : social media
सबसे पहले यह तस्वीर न्यूरोसाइंटिस्ट एलिस ब्रोवर्ब ने ट्विटर पर शेयर की थी। वह एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजिस्ट हैं जो यह अध्ययन करते हैं कि इंसान का दिमाग किस तरह से काम करता है। ऊपर की यह तस्वीर मल्टीमीडिया आर्टिस्ट बॉ डीले ने तैयार की है। इसमें एक गेंद पास के एक स्तंभ के साथ घूमती हुई नजर आती है। लेकिन यह किसी तरह का एनिमेशन या GIF नहीं है। एलिस कहते हैं कि यह 100 प्रतिशत स्थिर तस्वीर है, लेकिन इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि यह हमारे दिमाग को चकमा दे देती है। इससे हमें लगता है कि यह घूम रही है।
दिमाग को कैसे होता है भ्रम
3 of 5
- फोटो : social media
वैज्ञानिक एलिस ने सोशल नेटवर्क पर लिखा है, "ये शानदार भ्रम तब होता है जब V4 की क्षमता पूरी होने के बाद V5 अपना काम शुरू करता है।" लेकिन तस्वीर क्यों हिलती हुई दिखती है, यह समझाने के बजाय एलिस की इस बात ने कुछ और सवाल उठा दिए। जैसे कि V5 और V4 क्या हैं और उनका किसी हलचल को समझने की हमारी क्षमता से क्या संबंध है? एलिस समझाते हैं, "V5 दिमाग का वह हिस्सा है जो हलचल को समझता है जबकि V4 रंग और आकृतियों को समझता है।" "हमें दिख रही चीजों को समझने वाले दिमाग के हिस्से के अंदर होने वाले एक तरह के द्वंद्व के कारण हमें यह दृष्टिभ्रम होता है। जब एक तरह के सिग्नल दब जाते हैं तो दिमाग दूसरी तरह के सिग्नलों को ज्यादा ग्रहण करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
वैज्ञानिक एलिस ने सोशल नेटवर्क पर लिखा है, "ये शानदार भ्रम तब होता है जब V4 की क्षमता पूरी होने के बाद V5 अपना काम शुरू करता है।" लेकिन तस्वीर क्यों हिलती हुई दिखती है, यह समझाने के बजाय एलिस की इस बात ने कुछ और सवाल उठा दिए। जैसे कि V5 और V4 क्या हैं और उनका किसी हलचल को समझने की हमारी क्षमता से क्या संबंध है?
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
एलिस समझाते हैं, "V5 दिमाग का वह हिस्सा है जो हलचल को समझता है जबकि V4 रंग और आकृतियों को समझता है।" "हमें दिख रही चीजों को समझने वाले दिमाग के हिस्से के अंदर होने वाले एक तरह के द्वंद्व के कारण हमें यह दृष्टिभ्रम होता है। जब एक तरह के सिग्नल दब जाते हैं तो दिमाग दूसरी तरह के सिग्नलों को ज्यादा ग्रहण करता है।" हो सकता है कि आप मोबाइल की स्क्रीन पर इसे देख रहे हों। अगर इफेक्ट को अच्छे से देखना चाहते हैं तो तिरछी नजर से देखें या फिर कंप्यूटर की बड़ी स्क्रीन पर देखें। प्रोवर्ब बताते हैं कि इफेक्ट का नजर आना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितनी दूरी से तस्वीर को देख रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।