फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश के लोगों को गप्पे लड़ाना नहीं है पसंद, खामोशी है यहां की खूबसूरती

Tue, 23 Oct 2018 02:00 PM IST
लौरा स्ट्यूडरस, बीबीसी
लौरा स्ट्यूडरस, बीबीसी Updated Tue, 23 Oct 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Silence is the culture of this country People do not like to talk more
Finland - फोटो : VisitFinland.com

हम हिंदुस्तानी बहुत बातूनी होते हैं। कोई मिल भर जाए, तो फिर जो बातों का सिलसिला शुरू होता है, वो कई बार घंटों तक चलता रहता है। और क्या हाल है... से शुरुआत होती है। फिर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मसलों तक खिंचती चली जाती है।



चाय की दुकान पर अनजान लोगों से बहसें लडाई जाती हैं। लोग पान खाने के शौकीन हों न हों, पान की दुकान पर हो रही चर्चा में जरूर शामिल हो जाते हैं। ट्रेन के सफर में मुबाहिसे छिड जाते हैं कि कौन सा नेता अच्छा और कौन खराब है।
 

Silence is the culture of this country People do not like to talk more
Finland - फोटो : Nautilus | Science Connected
पर, एक देश ऐसा भी है, जहां गप-शप को बहुत बुरा माना जाता है। जहां खामोशी ही देश की संस्कृति है। जहां लोग एक-दूसरे से ये पूछना भी नापसंद करते हैं कि क्या हाल है। उत्तरी यूरोपीय देश फिनलैंड में कहा जाता है कि खामोशी सोना है और बतियाना चांदी। फिनलैंड के लोग मानते हैं कि अगर कोई अहम बात चर्चा के लिए नहीं है, तो खामोश रहना बेहतर है। फिनलैंड में करीबी दोस्तों को छोड दें तो लोगों के बीच छोटी-मोटी गप-शप बिल्कुल नहीं होती।
Silence is the culture of this country People do not like to talk more
Finland - फोटो : ERIC NATHAN/ALAMY BBC
हर तरफ बस सन्नाटा ही सन्नाटा

कॉफी शॉप में जाएंगे तो बस इतनी सी बात होगी कि आप क्या चाहते हैं। आप किसी सार्वजनिक जगह पर बैठे हैं, टहल रहे हैं या मेट्रो मे सफर कर रहे हैं, कोई बात करता नहीं नजर आएगा। सन्नाटा ही दिखेगा। लोग अपने आस-पास से गुजर रहे अनजान लोगों से बेफिक्र रहते हैं, बात नहीं करते। ऐसे माहौल में किसी और देश के लोग शोर मचाने वाले समझे जाते हैं।

फिनलैंड में सॉना बाथ का बहुत चलन है। पूरे देश में करीब 20 लाख सॉना हैं। इनमें लोग दोस्तों के साथ जाते हैं। कई बार बिना कपडों के ही साथ में सॉना बाथ लेते हैं। यानी बंद ठिकानों में उन्हें ये नजदीकी नहीं अखरती। पर जैसे ही लोग सॉना से बाहर आते हैं, उनका मिजाज एकदम बदल जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Silence is the culture of this country People do not like to talk more
Finland - फोटो : NATALIIA RUMIANTSEVA/ALAMY

फिनलैंड के लोग अक्सर विदेशी नागरिकों, सैलानियों या दोस्तों से भी कहीं पर अचानक मिलने-बतियाने में यकीन नहीं रखते। फिनलैंड में अंग्रेजी सिखाने वाली टीना लैटवाला कहती हैं कि वो लोगों को जो ट्रेनिंग देती हैं, उसमें एक सबक ये भी है कि दूसरों से कैसे छोटी-मोटी गप-शप की जाए।

विज्ञापन
Silence is the culture of this country People do not like to talk more
Finland - फोटो : STEPHEN SAKS PHOTOGRAPHY/ALAMY

ट्रेनिंग लेने वालों को कहा जाता है कि वो तसव्वुर करें कि कहीं जा रहे हैं और किसी से मुलाकात हो जाती है। टीना कहती हैं कि ट्रेनिंग के लिए आए लोगों को वाकई छोटी-सी बात करने में भी मुश्किल हो रही थी। 

फिनलैंड की छात्रा एलिना जेफ्रेमॉफ कहती हैं कि टीवी की वजह से वो दूसरे देशों की संस्कृति और गप-शप की अहमियत से वाकिफ हुई हैं। मगर, फिनलैंड में ये छोटी सी बात करना बहुत मुश्किल होता है। 

एलिना बताती हैं कि, 'टीना की क्लास में हमें बुनियादी बातें सिखाई गईं। जैसे कि, आप कैसे हैं। मैं ठीक हूं, तुम्हारी मां कैसी हैं। ये वो सवाल-जवाब थे जो बहुत बुनियादी थे। हमें इनके जवाब भी पता थे। मगर वो हमारी बातचीत का हिस्सा नहीं थे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed