{"_id":"5bdd9ec5bdec2269aa2a1c85","slug":"that-is-why-giant-ships-sinks-in-the-ocean","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समुद्र में इसलिए डूब जाते हैं विशालकाय जहाज, ये हैं खास वजहें","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
समुद्र में इसलिए डूब जाते हैं विशालकाय जहाज, ये हैं खास वजहें
Sat, 03 Nov 2018 06:42 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : YouTube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
समुद्र में जब हम बड़े-बड़े जहाज तैरते देखते हैं तो लगता है ये जहाज समुद्र से लोहा लेने के लिए उसके सीने पर सवार हैं। लेकिन हकीकत ये है कि अपने साइज से डरा देने वाले ये जहाज कभी समुद्र के एक थपेड़े से पलट जाते हैं, तो कभी खुद अपने ही वजन से डूब जाते हैं। विशाल मालवाहक जहाजों में बहुत तरह का सामान लाद कर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है। इसमें बहुत तरह की धातु, अयस्क और खनिज रेत भी ले जाए जाते हैं। लेकिन इन जहाजों पर लदा माल ही इनके डूबने की वजह बनता है।
2 of 8
- फोटो : YouTube
लिक्विफैक्शन की प्रक्रिया- अभी तक अनगिनत जहाज समुद्र में समा चुके हैं। एक अंदाजे के मुताबिक हर साल लगभग 10 बड़े मालवाहक जहाज समंदर में समा जाते हैं। और इन जहाजों पर सवार कर्मचारी बेमौत मारे जाते हैं। कार्गो जहाजों में धातुओं के जो अयस्क लादे जाते हैं, अक्सर वो केमिकल रिएक्शन से गलने लगते हैं। इस प्रक्रिया को लिक्विफैक्शन कहते हैं।
3 of 8
- फोटो : YouTube
2015 में 56 किलो टन का मालवाहक जहाज ज्यूपिटर दक्षिण-पश्चिम वियतनाम के पास समुद्र में डूब गया था। इसमें सवार 19 कर्मचारियों में से सिर्फ एक बचाया जा सका था। इस हादसे के बाद इंटरनेशनल मेरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन यानी (आईएमओ) ने कार्गों पर लादे जाने वाले एल्युमिनियम के अयस्क बॉक्साइट के बारे में चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : YouTube
माल लादने में गलती- दरअसल मालवाहक जहाजों पर माल लादते वक्त खास एहतियात बरतने की जरूरत होती है। लेकिन इसकी अनदेखी की जाती है। लापरवाही से माल लादने की वजह से जहाज के नीचे पानी में तेजी से उछाल होता है, जिसकी वजह से अयस्क हिलने-डुलने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ship
- फोटो : YouTube
इससे जहाज के संतुलन पर असर पड़ता है। पानी का दबाव बढ़ने की वजह से माल कई बार जहाज के एक ही हिस्से में जमा हो जाता है। जहाज लंबे समय तक एक ही कोण पर झुका रहता है और गलने लगता है। यही नहीं कई बार जलपोत पानी में इतना ज्यादा झुक जाता है कि समुद्र का पानी इसमें आने लगता है और जहाज को डुबोने में अपना किरदार निभाता है। इंटरनेशनल मेरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने लिक्विफैक्शन रोकने के लिए मानक तय किए हैं। जिसके मुताबिक ये तय कर दिया गया है कि कितनी नमी वाला सामान ले जाया जा सकता है। लेकिन फिर भी हादसे रुक नहीं रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।