फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: इस नई टेक्नोलॉजी को देख दुनिया होगी हैरान, स्कूटर देखते ही देखते बन जाएगा हेलीकॉप्टर

Wed, 09 May 2018 07:46 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
Know about the worlds first air bike
air scooter

आजतक आपने स्कूटर को जमीन पर चलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी स्कूटर को हवा में उड़ते हुए देखा है? अगर नहीं तो अब तैयार हो जाएं। शायद आपको भरोसा भी न हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है। जी हां, होवरबाइक का स्कॉरपियन-3 स्कूटर यह कारनामा कर चुका है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स इस स्कूटर पर सवारी कर रहा है और वह हवा से बातें करते हुए नजर आ रहा है।

Know about the worlds first air bike
air scooter

वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि स्कूटर भी हवा में उड़ सकता है। बता दें स्कॉरपियन-3 स्कूटर में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। चार ड्रॉन पैड की मदद से यह स्कूटर हवा में उड़ सकता है। इसे क्वाड-कॉप्टर टेक्निक कहा जाता है। बता दें स्कूटर को कुछ इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि वह सभी मानकों पर खरा उतरता है। इस 'एयर बाइक' भी कहा जा रहा है।

Know about the worlds first air bike
air scooter

स्कॉरपियन-3 का वजन 104 किलोग्राम है, जबकि यह 229 पाउंड यानी 103 किलो वजन उठाने की क्षमता रखता है। स्कूटर की गति 43 मील प्रति घंटा है। हालांकि यह रफ्तार कम है मगर भविष्य में कंपनी इसकी रफ्तार बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। स्कूटर 33 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। इस स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि ये डीजल या पेट्रोल से नहीं बल्कि बैटरी की मदद से चलता है। इसलिए आविष्कार को भविष्य में इंधन बचत के लिए भी कारगर माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the worlds first air bike
air bike

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मदद से कोई भी इंसान एकबार में तकरीबन 13 मील की दूरी तय कर सकता है। दूसरा यह ट्रैफिक से भी निजात दिलाएगा। इसका वीडियो फरवरी में यूट्यूब पर अपलोड किया गया है जिसे अभी तक 28 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो को तमाम लोगों ने पसंद किया है और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। चलिए आपको भी दिखाते हैं हवा में उड़ने वाले इस स्कूटर का वीडियो....

विज्ञापन
Know about the worlds first air bike
air bike
► वेबसाइट = www.hoversurf.com

► बाइक स्पेस

रेंज - 21 किमी * (13 मील)

अधिकतम गति 70 किमी / घंटा * (43 मील प्रति घंटा) है

उड़ान का समय - 20 मिनट (एसडी लीपो बैटरी) *

वजन - 50 किलो / 110 एलबीएस (बैटरी के बिना)

कुल वजन - 104 किलो / 22 9 एलबीएस (बैटरी के साथ)

बैटरी - एक हैंडल के साथ 3 बक्से, 18 किलो / 3 9 एलबीएस प्रत्येक

बैटरी चार्जिंग समय - 3 घंटे

बैटरी प्रतिस्थापन समय - 1 मिनट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed