आजतक आपने स्कूटर को जमीन पर चलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी स्कूटर को हवा में उड़ते हुए देखा है? अगर नहीं तो अब तैयार हो जाएं। शायद आपको भरोसा भी न हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है। जी हां, होवरबाइक का स्कॉरपियन-3 स्कूटर यह कारनामा कर चुका है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स इस स्कूटर पर सवारी कर रहा है और वह हवा से बातें करते हुए नजर आ रहा है।
VIDEO: इस नई टेक्नोलॉजी को देख दुनिया होगी हैरान, स्कूटर देखते ही देखते बन जाएगा हेलीकॉप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि स्कूटर भी हवा में उड़ सकता है। बता दें स्कॉरपियन-3 स्कूटर में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। चार ड्रॉन पैड की मदद से यह स्कूटर हवा में उड़ सकता है। इसे क्वाड-कॉप्टर टेक्निक कहा जाता है। बता दें स्कूटर को कुछ इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि वह सभी मानकों पर खरा उतरता है। इस 'एयर बाइक' भी कहा जा रहा है।
स्कॉरपियन-3 का वजन 104 किलोग्राम है, जबकि यह 229 पाउंड यानी 103 किलो वजन उठाने की क्षमता रखता है। स्कूटर की गति 43 मील प्रति घंटा है। हालांकि यह रफ्तार कम है मगर भविष्य में कंपनी इसकी रफ्तार बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। स्कूटर 33 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। इस स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि ये डीजल या पेट्रोल से नहीं बल्कि बैटरी की मदद से चलता है। इसलिए आविष्कार को भविष्य में इंधन बचत के लिए भी कारगर माना जा रहा है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मदद से कोई भी इंसान एकबार में तकरीबन 13 मील की दूरी तय कर सकता है। दूसरा यह ट्रैफिक से भी निजात दिलाएगा। इसका वीडियो फरवरी में यूट्यूब पर अपलोड किया गया है जिसे अभी तक 28 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो को तमाम लोगों ने पसंद किया है और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। चलिए आपको भी दिखाते हैं हवा में उड़ने वाले इस स्कूटर का वीडियो....
► बाइक स्पेस
रेंज - 21 किमी * (13 मील)
अधिकतम गति 70 किमी / घंटा * (43 मील प्रति घंटा) है
उड़ान का समय - 20 मिनट (एसडी लीपो बैटरी) *
वजन - 50 किलो / 110 एलबीएस (बैटरी के बिना)
कुल वजन - 104 किलो / 22 9 एलबीएस (बैटरी के साथ)
बैटरी - एक हैंडल के साथ 3 बक्से, 18 किलो / 3 9 एलबीएस प्रत्येक
बैटरी चार्जिंग समय - 3 घंटे
बैटरी प्रतिस्थापन समय - 1 मिनट