{"_id":"5aefc5674f1c1b9d098b88cc","slug":"nasas-insight-lander-launch-on-mission-to-mars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलने वाले हैं मंगल ग्रह के कई रहस्य, भूकंप आने से पहले ऐसे देगा संकेत","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
खुलने वाले हैं मंगल ग्रह के कई रहस्य, भूकंप आने से पहले ऐसे देगा संकेत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
mars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा ने मंगल का दिल पढ़ने के लिए मिशन पर इनसाइट अंतरिक्ष यान लांच कर दिया है। इस मिशन से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लाल ग्रह के कई अहम राज खुलेंगे। यह यान नासा ने शनिवार को ही लांच किया है। इसे लाल ग्रह तक पहुंचने में छह महीने लगेंगे। इसके आगे यान क्या करने वाला है जानिए इस खास रिपोर्ट में...
mars
गौरतलब हो यान मंगल की जमीन की भीतरी सतह यानी लाल ग्रह के दिल की जांच करने वाला है। इस यान को इनसाइट (इंटीरियर एक्प्लोरेशन यूजिंग साइस्मिक इनवेस्टिगेशन जीयोडसी एंड हीट ट्रांसपोर्ट) का नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि ये मिशन कामयाब रहता है तो इससे मंगल ग्रह से जुड़े कई सारे रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा। अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से स्थानीय समयानुसार सुबह 4.05 बजे (भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे) एटलस वी. रॉकेट से लांच किया गया।
mars
नासा के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि लांच किए जाने से पहले धुंध ही एकमात्र चिंता की बात थी। मौसम ठीक होते ही लांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। नासा के एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘मंगल की सतह के नीचे क्रस्ट, मैटल और कोर की जानकारी हासिल करने की उम्मीद से उत्साहित हूं।’
इनसाइट मंगल की गहरी आंतरिक संरचना का अध्ययन करेगी। इससे पृथ्वी और चंद्रमा समेत सभी चट्टानी खगोलीय पिंडों के निर्माण के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके। इसके साथ ही यह भी जांच करना संभव होगा कि ग्रह के आंतरिक भाग से कितनी गर्मी का प्रवाह हो रहा है।
इनसाइट मंगल की गहरी आंतरिक संरचना का अध्ययन करेगी। इससे पृथ्वी और चंद्रमा समेत सभी चट्टानी खगोलीय पिंडों के निर्माण के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके। इसके साथ ही यह भी जांच करना संभव होगा कि ग्रह के आंतरिक भाग से कितनी गर्मी का प्रवाह हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mars
लाल ग्रह की भूमध्य रेखा के पास दिन का ग्रीष्मकालीन तापमान 70 डिग्री फोरेनहाइट (20 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच सकता है, लेकिन फिर रात से -100 फोरेनहाइट (-73 सेल्सियस) तक पहुंच जाता है। यान 15 से 16 फुट की गहराई तक जांच करेगा। यह नासा के पिछले मिशनों की तुलना में 15 गुना ज्यादा गहरा है।
विज्ञापन
red planet
- फोटो : Mars One
इनसाइट मार्स लैंडर का वजन 630 किलो बताया जाता है। इस मिशन पर 6454 करोड़ रुपये का खर्च आया है। 26 नवंबर से यान काम करना शुरू कर देगा। मिशन के जरिए भूकंपों की जांच का मौका मिलेगा। इससे पहले 2012 में क्यूरियोसिटी लांच हुआ था।