{"_id":"5aafac8c4f1c1bbf758b6327","slug":"galaxies-rotate-like-clockwork-around-the-universe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मांड के नए रहस्य से उठा पर्दा, सामने आई आकाशगंगाओं से जुड़ी इतनी बड़ी बात ","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
ब्रह्मांड के नए रहस्य से उठा पर्दा, सामने आई आकाशगंगाओं से जुड़ी इतनी बड़ी बात
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
galaxy
लीजिए ब्रह्मांड के एक और नए रहस्य से पर्दा उठ गया है। इसके बारे में जानकर आपको भी अचरज होगा। एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया है कि स्पेस में दिखने वाली आकाशगंगा अपने भीतर एक गहरा राज समेटे हुए थी, लेकिन अब इस गुत्थी सुलझने का दावा किया जा रहा है।
Trending Videos
space
खगोलविदों ने दावा किया है कि हर आकाश गंगा चाहे वह छोटी हो या बड़ी अंतरिक्ष में घड़ी की तरह घूमती रहती हैं। अरबों साल में इसका एक चक्कर पूरा होता है।
galaxy
ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल सेंटर फार रेडियो एस्ट्रोनामी रिसर्च के शोधकर्ताओं ने यह खोज की है। शोधकर्ता गेर्हाट मेयूरेर के सामान्य गणित का इस्तेमाल कर आप जान सकते हैं कि समान आकार की आकाशगंगा का आंतरिक घनत्व भी एक सा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
galaxy
इस खोज से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन सा तंत्र आकाशगंगा को मोटा बनाता है। उनके मुताबिक ज्यादा घनत्व वाली आकाशगंगा समान आकार वाली दूसरी आकाश गंगा से तेज नहीं घूमती है।
विज्ञापन
rocket in space
पर कम घनत्व वाली आकाशगंगा ज्यादा धीमे चक्कर काटती हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि पुराने तारे आकाशगंगा के छोर पर पाए जाते हैं। जबकि शोधकर्ताओं को पहले लगता था कि छोर पर नए तारे होंगे।