मर्द अक्सर अपने सेक्स पार्टनर्स की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। यह बात एक रिसर्च के दौरान सामने आई है। जी हां, यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के शोधकर्ताओं ने 15,000 से ज्यादा पुरुषों और महिलाओं पर एक शोध किया जिसमें यह चौंकाने वाला निषकर्ष सामने आया।
रिसर्च में सामने आया कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में यह आदत पाई जाती है कि वह अपने जीवन में जितनी महिलाओं के साथ संबंध बनाता है, अक्सर वह उस संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर बताता है। दरअसल, इसके पीछे रिसर्च टीम ने यह तर्क दिया कि ज्यादातर पुरुष इस मामले में अंदाजा लगाते हैं। जी हां, पुरुष अपने सेक्स पार्टनर्स की संख्या गिनने की जहमत नहीं उठाते।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस सर्वे में जिन पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया था उनकी उम्र 16 से 74 साल के बीच की थी। मर्दों ने दावा किया कि उनके औसतन 14 सेक्स पार्टनर रहे हैं, जबकि महिलाओं के लिए यह संख्या औसतन 7 ही रही है।
हालांकि एक विशेषज्ञ ने कहा कि 'पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम हैं। ऐसा कैसे संभव है कि मर्दों ने ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाए हों, जबकि महिलाओं ने कम मर्दों के साथ? ये अपने-आप में विरोधाभासी नजर आता है। ऐसे में इस सवाल का जवाब 'हां' में मिलता है कि क्या मर्द अपने सेक्स पार्टनर्स की संख्या बढ़ाकर बताते हैं।'