{"_id":"5b0cf6fd4f1c1bf16e8b51f1","slug":"do-you-know-why-lift-or-elevators-have-mirrors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी सोचा है, लिफ्ट में क्यों होता है आईना? जान लें वजह","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
कभी सोचा है, लिफ्ट में क्यों होता है आईना? जान लें वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Lift
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल भर में जो लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से टॉप फ्लोर तक पहुंचा देती हो,उसमें भला आईने का क्या काम?दरअसल, इसके पीछे बहुत बड़ी वजह है। इंजीनियर्स और एलिवेटर बनाने वाली कंपनियों ने बहुत सोच-समझकर ऐसा डिजाइन तैयार किया है।
Lift
दरअसल, जिस दौर में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हुई, उसी दौरान ऊंची इमारतों का निर्माण शुरू हुआ। जैसे-जैसे बिल्डिंग लंबी होती गई, लिफ्ट की जरूरत महसूस होने लगी। मगर जब लिफ्ट में लोग सवार होकर टॉप फ्लोर तक जाने लगे तो उन्हें एहसास हुआ कि उनका काफी वक्त बर्बाद हो रहा है।
Lift
लोगों का कहना था कि लिफ्ट बहुत धीरे काम करता है जिसकी वजह से उनका वक्त बर्बाद हो जाता है। वहीं, कई लोगों ने कहा कि उन्हें हर वक्त यह डर सताता है कि कहीं लिफ्ट टूट ना जाए, कहीं वह एलिवेटर की वजह से किसी हादसे का शिकार ना हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Elevator Selfie
कंस्ट्रक्शन कंपनी और लिफ्ट बनाने वाले विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हो गए कि आखिर लोगों की समस्या हल कैसे की जाए, कैसे लिफ्ट की स्पीड बढ़ाई जाए और उनके मन से खौफ दूर किया जाए। तभी एक ज्ञानी शख्स ने बताया कि लिफ्ट स्लो नहीं है, बस लोग ऐसा सोचते हैं कि लिफ्ट की स्पीड कम है। फिर उस महापुरुष ने एक शानदार आइडिया दिया।
विज्ञापन
Elevator Selfie
उस एक्सपर्ट ने बताया कि अगर लिफ्ट में आईना लगा देंगे, तो लोग खुद को निहारने में मशगूल हो जाएंगे, उनका ध्यान भटकेगा तो उन्हें एहसास भी ना होगा कि लिफ्ट की स्पीड क्या है। यह ट्रिक कामयाब हुई। लिफ्ट में आईना लगने के बाद जिन लोगों ने इसका इस्तेमाल किया उन्होंने बताया कि अब लिफ्ट तेजी से ऊपर-नीचे जाती है। हालांकि, असलियत में एलिवेटर की स्पीड में कोई बदलाव नहीं किया गया था।