जमीन के नीचे सुरंग में मेट्रो को दौड़ते तो आपने देखा होगा, लेकिन क्या कभी पानी के नीचे किसी भारतीय ट्रेन को दौड़ते देखा है? जी हां, अब देश में जल्दी ही पानी के नीचे भी ट्रेन चलेगी। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है।
अब भारत में भी दौड़ेगी पानी के नीचे ट्रेन, रेल मंत्री ने खुद वीडियो शेयर कर बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह ट्रेन कोलकाता की हुगली नदी के नीचे से गुजरेगी। इसके लिए 520 मीटर लंबी और लगभग 30 मीटर गहरी सुरंग बनाई गई है, जिसे पार करने में कोलकाता मेट्रो को महज एक मिनट का समय लगेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है, 'भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है। इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा।'
वीडियो में यह भी बताया गया है कि पहली अंडर वॉटर मेट्रो कोलकाता के सॉल्ट लेक सेक्टर-5 से हावड़ा मैदान तक की यात्रा करने के लिए तकरीबन तैयार है। दो फेज में बंटी इस लाइन में फेज-1 को जल्द ही आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा।
देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रेन को पानी से बचाने के लिए सुरंग में चार उच्च स्तरीय सुरक्षा कवच लगाए गए हैं। वहीं, सुरंग में दोनों तरफ से मेट्रो के आने-जाने की भी व्यवस्था की गई है।
भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है।
इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा। pic.twitter.com/MDzj42s5XZ