फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कैदियों को डाट नहीं सकते हैं पुलिसकर्मी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Tue, 15 Mar 2022 12:21 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 15 Mar 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
policemen cannot scold prisoners for creating a positive environment in jail
कैदियों को डाट नहीं सकते हैं पुलिसकर्मी - फोटो : pixabay

जब कोई व्यक्ति या अराजक तत्व समाज में कोई गलत काम या दूसरों को परेशान करने का काम करता है, तो सजा देने के लिए उस व्यक्ति को जेल भेजा जाता है। जेल भेजने का मकसद यही होता है कि वो व्यक्ति वहां से एक बेहतर इंसान बन कर बाहर निकले। ऐसे में अब जेलों में भी इस बात को ध्यान में रखते हुए कुछ नियमों में परिवर्तन किए गए हैं। आजकल जेल को कैदियों के अनुकूल बनाया जा रहा है जिससे जेल में उन्हें अच्छा वातावरण मिल सके और वो खुद को एक बेहतर इंसान बना सकें। इसी कड़ी में ब्रिटेन में भी जेल के कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब कैदियों को पुलिसकर्मी द्वारा डांटने पर बैन लगा दिया गया है। एक रिपोर्ट में जेल में कैदियों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर हैरान करने वाले सुझाव दिए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि जेल में कैदियों को एक सकारात्मक वातावरण मिल सके। 

policemen cannot scold prisoners for creating a positive environment in jail
कैदियों को डाट नहीं सकते हैं पुलिसकर्मी - फोटो : pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एचएम इंस्पेक्टरेट ऑफ प्रिजन नामक रिपोर्ट में ब्रिटेन की जेलों में बंद पुलिसकर्मियों को ये सलाह दी गई है कि वो कैदियों पर बिल्कुल भी नहीं चिल्ला सकते हैं। इसके साथ ही कैदियों को डांट भी नहीं सकते हैं। ऐसा करने से कैदी दुखी और नाराज हो जाते हैं और उनपर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

policemen cannot scold prisoners for creating a positive environment in jail
कैदियों को डाट नहीं सकते हैं पुलिसकर्मी - फोटो : pixabay

सकारात्मक वातावरण बनाने पर दिया जोर
देखा जाए तो इस रिपोर्ट में जेल में रहने वाले कैदियों के लिए सकारात्मक वातावरण बनाए जाने की बात पर जोर दिया गया है। दरअसल, एचएम इंस्पेक्टरेट ऑफ प्रिजन इंग्लैंड की एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है जिसका काम कैदियों के रहने के लिए उपयुक्त वातावरण मुहैया कराने को सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
policemen cannot scold prisoners for creating a positive environment in jail
कैदियों को डाट नहीं सकते हैं पुलिसकर्मी - फोटो : pixabay

रिपोर्ट में शामिल हैं ये सुझाव 
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जेल ऐसे होने चाहिए जहां पर कैदियों के लिए पेड़-पौधे, खूबसूरत मैदान, फूल और तालाब हो जिसके जरिए कैदियों के अंदर पॉजिटिविटी का विकास हो सके। वहीं इस रिपोर्ट में जेल की महिलाओं पर ज्यादा ध्यान देने पर भी जोर दिया गया है। 

विज्ञापन
policemen cannot scold prisoners for creating a positive environment in jail
कैदियों को डाट नहीं सकते हैं पुलिसकर्मी - फोटो : pixabay

इसके अलावा सबसे खास बात तो ये है कि अब इंग्लैंड के कई जेलों के कमरों को सेल की जगह रूम कहा जाता है। साथ ही कैदियों को रेसिडेंट्स कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed