फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पायलट ने बीच रास्ते से ही इमरजेंसी बताकर लौटाया विमान, एयरपोर्ट पर मां भूल गई थी बच्चा

Wed, 13 Mar 2019 02:30 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Wed, 13 Mar 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
pilot turns around flight after mother forgets her baby at saudi airport
- फोटो : Indiatimes.com

हवाई सफर से पहले कुछ छूट जाए तो भी कार या बस की तरह वापस लौटकर उसे लिया नहीं जा सकता। फ्लाइट को वापस आने की अनुमति तभी मिलती है जब कोई इमरजेंसी हो लेकिन सऊदी अरब का एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

pilot turns around flight after mother forgets her baby at saudi airport
- फोटो : File Photo

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट SV832 जेद्दाह से कुआलालांपुर के लिए उड़ान भर चुकी थी, तभी सऊदी अरब की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका बच्चा एयरपोर्ट पर ही छूट गया है। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया। सऊदी अरब में यह घटना बीते सप्ताह के अंत में हुई।

pilot turns around flight after mother forgets her baby at saudi airport
- फोटो : File Photo

सऊदी निवासी महिला ने जेद्दाह से कुवालालंपुर जा रहे विमान संख्या एसवी 832 के चालक दल के सदस्यों से शिकायत की कि वह अपने बच्चे को किंग अब्दुल अजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बोर्डिंग इलाके में ही भूल कर आ गई है तो विमान को बीच रास्ते से ही लौटा कर वापस लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pilot turns around flight after mother forgets her baby at saudi airport
- फोटो : File Photo

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान का पायलट एटीसी अधिकारियों से विमान को वापस लैंडिंग करने की इजाजत मांग रहा है। जिसमें पायलट बड़े भावुक अंदाज में एटीसी स्टाफ अपने साथी से ये पूछ रहा है कि ऐसी स्थिति के लिए क्या नियम हैं? इसके बाद वह पायलट को समस्या दोहराने के लिए कहता है।
 

विज्ञापन
pilot turns around flight after mother forgets her baby at saudi airport
- फोटो : File Photo

पायलट बताता है कि महिला बच्चे को किंग अब्दुल अजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भूल गई है और यात्रा जारी रखने से इनकार कर दी है। पायलट कहता है कि ईश्वर हमारे साथ है। क्या हम वापस आ सकते हैं या फिर क्या करें। एटीसी ऑपरेटर इस बात को लेकर हैरानी जाहिर करते हुए ऐसी घटना होने की स्थिति में अपनाये जाने वाले प्रोटोकोल के बारे में चर्चा करते हैं। 

देखिए वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed