{"_id":"608978758ebc3ea176192116","slug":"pakistani-diplomats-caught-stealing-hat-and-chocolates-in-south-korea-record-in-cctv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: चॉकलेट चोरी करते पकड़े गए पाकिस्तानी राजनयिक, कैमरे में कैद हो गई हरकत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: चॉकलेट चोरी करते पकड़े गए पाकिस्तानी राजनयिक, कैमरे में कैद हो गई हरकत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान को एक बार फिर से शर्मिंदा होना पड़ा है। दक्षिण कोरिया में पाकिस्तान के दो राजनयिकों को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों राजनयिक एक दुकान से चॉकलेट और हैट चोरी कर रहे थे। इस दौरान वो ऐसा करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि दक्षिण कोरिया के यॉन्गसान में ये घटनाएं अलग-अलग दिनों में हुई हैं। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान को कई बार अपने लोगों की वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
‘कोरिया टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी दूतावास के दो कर्मचारी दक्षिण कोरिया में 1,900 वॉन (कोरियाई करेंसी) और 1,000 वॉन के सामान की चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। पाकिस्तानी दूतावास के एक राजनयिक पर आरोप है कि उसने 10 जनवरी को 1,900 वॉन की चॉकलेट चोरी की, जबकि दूसरे राजनयिक ने 1,100 वॉन की हैट चुराने का आरोप है।
3 of 5
पाकिस्तान का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पिक्साबे
रिपोर्ट के मुताबिक, हैट चोरी होने के बाद स्टोर के कर्मचारी ने केस फाइल कराया, जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू हो गई। जांच में जुटी पुलिस ने जब स्टोर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो दोनों आरोपियों की पहचान पाकिस्तान के राजनयिकों के तौर पर हुई। हालांकि, दोनों राजनयिकों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। क्योंकि उन्हें डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : PTI
आपको बता दें कि विएना कन्वेंशन के मुताबिक, दूसरे देश में तैनात किसी भी देश के राजनयिक और उसके परिवार को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं राजनयिक और उसके परिवार को हिरासत में या फिर पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तान का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले से ही नियम-कानून होने के कारण भले ही पाकिस्तानी राजनयिकों की गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन इस मामले का खुलासा होने से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय में शर्मिंदा होना पड़ा है। इतना ही नहीं पाकिस्तान की तरफ से इस मामले पर कोई बयान भी नहीं आया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।