Optical Illusions IQ Test: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusions Photo) वायरल होती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आंखों को भ्रम होता है। इन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना कठिन काम होता है। इस तरह की कई तस्वीरों में चीजों को खोजना होता है जबकि कुछ तस्वीरें पर्सनैलिटी के बारे में भी बताती हैं।
Optical Illusions: क्या आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो में छिपे हिरण को खोज सकते हैं? हिम्मत है तो ढूंढकर दिखाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका ऑब्जर्वेशन स्किल बेहतर है तो आप आसानी से पहाड़ पर छिपे हिरण को खोज लेंगे। अगर नहीं खोज पाते हैं, तो आपको ऑब्जर्वेशन स्किल को और बेहतर करने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें लोगों के दिमाग को घूमा कर रख देती हैं।
अपने आपको जीनियस समझने वाले लोग भी इन तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करने में फेल हो जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। अब आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें हिरण कहां पर छिपा हुआ है।
इस वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं और शायद ही हिरण को खोज पाए हैं। अब देखना है कि आप 20 सेकेंड के अंदर हिरण को खोज पाते हैं या नहीं। अगर 20 सेकेंड के अंदर हिरण को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं और किसी भी पहेली को आसानी से हल कर सकते हैं।
Optical Illusion: आप जीनियस हैं तो कुत्तों के बीच गाय को नौ सेकेंड में ढूंढकर दिखाइए, 99 फीसदी लोग हो गए फेल
इन तस्वीरों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इनमें छिपी चीजों आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का ज्यादातर लोग गलत जवाब देते हैं। इस वायरल तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। अगर आप अभी तक इस तस्वीर में हिरण को नहीं देख पाए हैं, तो खबर की आखिर तस्वीर में हिरण को आसानी से देख सकते हैं।