फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Optical Illusion: 1950 के दशक की तस्वीर में कौन है भविष्य से? जीनियस हैं तो 9 सेकंड में पता लगाएं

Sat, 29 Oct 2022 12:44 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 29 Oct 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Optical Illusion: Spot who is from future in 1950s picture in 9 seconds
Optical Illusion - फोटो : twitter

Optical Illusion: सोशल मीडिया आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जो हमें अपने इंटेलिजेंस लेवल की जांच करने का मौका भी देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन हमारी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें होती हैं। इस तरह की तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में कई लोग इसमें फेल भी हो जाते हैं। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। आइए देखते हैं क्या आप इसे हल कर सकते हैं।  


 
इस तस्वीर में आपको ये पहचानना है कि 1950 के दशक की छवि में भविष्य से कौन आया है। इस सवाल का जवाब देने से पहले आपको तस्वीर को ध्यान से देखना होगा, क्योंकि उत्तर काफी सरल लेकिन मुश्किल है। ध्यान रहे, इस ब्रेन टीजर का उत्तर आपको नौ सेकेंड में देना है। हालांकि हमने नीचे की स्लाइड में इसका उत्तर दिया है, तो ईमानदारी से इस ब्रेन टीजर को हल करें।

Optical Illusion: Spot who is from future in 1950s picture in 9 seconds
Optical Illusion - फोटो : twitter

इस तस्वीर में आपको कुछ पुरुषों और महिलाएं बगीचे में खड़े होकर एक दूसरे से बात करते हुए दिख रहे होंगे। ध्यान से देखा जाए तो इस सवाल का जवाब उनकी पोशाक और सामान में ही छिपा है। यदि आप ध्यान से देखेंगे तो आप उस व्यक्ति की पहचान कर पाएंगे जो 1950 के दशक का नहीं है बल्कि भविष्य का है। 

Optical Illusion: Spot who is from future in 1950s picture in 9 seconds
Optical Illusion - फोटो : twitter

अगर काफी दिमाग लगाने के बाद भी आपको उत्तर नहीं मिला तो आपको आइए हम आपको इसका उत्तर बताते हैं। दरअसल, दाहिने कोने में बैठा आदमी जो आदमी से बात कर रहा है वह भविष्य का है। उनके पास एक वॉकमैन है, जो 1950 के दशक में नहीं हुआ करता था। लोग 1950 के दशक से कपड़े पहन रहे हैं, उनके जैसा वॉकमैन तब मौजूद नहीं था! तो, इस मानसिक प्रश्नोत्तरी का उत्तर भविष्य का आदमी है जो अपनी जेब में वॉकमैन लेकर चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Optical Illusion: Spot who is from future in 1950s picture in 9 seconds
Optical Illusion - फोटो : twitter

ये ब्रेन टीजर आपकी बुद्धि और ऑब्जर्वेशन स्किल का एक सरल परीक्षण था। ये पहेली इतनी भी मुशक्लि नहीं थी इसलिए इसको हल करने के लिए एक समय सीमा तय की गई थी।

विज्ञापन
Optical Illusion: Spot who is from future in 1950s picture in 9 seconds
Optical Illusion - फोटो : twitter

अगर आपने इस पहेली को 9 सेकंड के भीतर हल कर लिया है, तो आप अपने इंटेलिजेंस स्तर से संतुष्ट और खुश महसूस कर रहे होंगे। इस तरह के ब्रेन टीजर आपके आईक्यू को परखने का एक और मजेदार तरीका है। हालांकि, एक वास्तविक आईक्यू टेस्ट लेना आपके आईक्यू स्तर को जानने का एक अच्छा तरीका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed