Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग धोखा खा जाते हैं। इन वायरल तस्वीरों में कई चीजें होती हैं, लेकिन इनको आसानी नहीं देखा जा सकता है। इसको लेकर मिले टाॅस्क को भी कम लोग ही पूरा कर पाते हैं।
अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। अब आप वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें हिरण कहां छिपा है। शायद तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाएं। आइए जानते हैं कि इस तस्वीर में हिरण कहां पर छिपा हुआ है।
2 of 5
इस तस्वीर में कहां छिपा है हिरण
- फोटो : Twitter
दिमाग को उलझा देने वाली इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में बड़ी-बड़ी घासें और पेड़ दिखाई दे रहे हैं। यह किसी जगल की तस्वीर लग रही है। अब आपको बाज की नजर से इस तस्वीर को देखना है और बताना है कि इसमें हिरण कहां पर छिपा है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर सही है। तस्वीर में छिपे हिरण को खोजने वाला जीनियस माना जाएगा, क्योंकि अच्छे-अच्छे लोग इस तस्वीर में हिरण को खोज नहीं पाए हैं।
3 of 5
Optical Illusion
- फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज को देखने के बाद ऐसा लगता है कि हमारी आंखों को धोखा हो रहा है। कई बार ऐसी तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि इल्यूजन की पहली वजह यह होती है इंसाने के मस्तिष्क में पहले से जो चीजें देखी गई होती हैं हमारी आखों को वही वस्तुएं नजर आती हैं।
4 of 5
Optical Illusion
- फोटो : Twitter
अब आप इस तस्वीर को गौर से देखिए और इसमें छिपे हिरण को खोजिए। यह तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसकी डिजाइन की वजह से हिरण को खोजना कठिन काम है। अब देखना है कि कितने लोग तस्वीर में हिरण को खोज पाते हैं। अगर आप हिरण को खोज लेते हैं, तो आपका आईक्यू अच्छा माना जाएगा।
5 of 5
Optical Illusion
- फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपे हिरण को खोजने में अधिकतर लोगों को कामयाबी नहीं मिली है। बहुत कम लोग ही इस चतुर हिरण को खोजने में सफल हुए हैं। अगर आप हिरण को खोज लेते हैं तो कमेंट कर जरूर बताएं।