आमतौर पर जेलों में कैदियों को किसी खास तरह की सुविधा नहीं दी जाती है, लेकिन दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में कैदियों को इस तरह की सुविधा दी गई है। यहां की जेलों में कैदियों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। इसके जरिये अब कैदी भी शॉपिंग कर पाएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
कैदियों के लिए महीने में एक बार तीन हजार रुपये के सामानों की खरीदारी करने की सुविधा दी गई है। शॉपिंग मशीन में वो पासवर्ड या अपने फिंगरप्रिंट के जरिये लॉग इन करके ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
इसी साल जनवरी से अप्रैल महीने तक गुआंगडोंग जेल प्रशासनिक ब्यूरो ने कोंगहुआ जेल में एक पायलट प्रोजेक्ट चलाया था। तब कैदियों ने करीब 13,000 ऑर्डर दिए थे, जिसमें करीब 4 लाख रुपये की खरीदारी की गई थी। इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर ही जेलों में कैदियों के लिए यह सुविधा दी गई है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
जेल में ही एक वार्ड बिल्डिंग में प्रत्येक मंजिल ऑनलाइन शॉपिंग टर्मिनलों से सुसज्जित है, जहां कैदी दैनिक आवश्यकताओं, गैर-खाद्य पदार्थों, सिगरेट और उपहार सहित 68 श्रेणियों में लगभग 200 वस्तुओं का चयन कर खरीदारी कर सकते हैं।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
इससे पहले कोई भी सामान खरीदने के लिए कैदी अपने हाथ से लिखकर शॉपिंग लिस्ट जेल अधिकारी को देते थे। उसके बाद सामान खरीदकर उस कैदी तक पहुंचाया जाता था, लेकिन इसमें कई दिन लग जाते थे।