Nostradamus Predictions: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से उनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने भारत और हिंदू धर्म को लेकर भी भविष्यवाणी की थी, जिसकी इन दिनों काफी चर्चा है।
नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने साल 2025 के लिए भी कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। दुनिया भर में आशंका जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही युद्ध छिड़ सकता है।
2 of 5
भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
- फोटो : Freepik
एशिया और यूरोप के कई छोटे-छोटे देशों के बीच भी इन दिनों बेहद तनावपूर्ण माहौल है। बांग्लादेश और श्रीलंका में अंसतोष की स्थित है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म को लेकर क्या भविष्यवाणी की है?
3 of 5
भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
- फोटो : Freepik
भारत-पाकिस्तान के बीच जंग की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने भारत पाकिस्तान को लेकर अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि भारत को तैयार रहना चाहिए वरना हाथी यानी पाकिस्तान अपनी सेना के साथ उसे आश्चर्यचकित कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2025 के लिए कहा कि इस साल भीषण गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बहुत अधिक पड़ेगी। यूरोप पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।
Most Dangerous Poison in World: दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत
4 of 5
भारत-पाक युद्ध और हिंदू धर्म पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
- फोटो : Freepik
हिंदू धर्म पर भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि हिंदू धर्म का उत्थान होगा। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, दक्षिण भारत का एक नेता पूरी दुनिया पर छा जाएगा। इसके साथ ही रूस जैसा शक्तिशाली देश भी हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करेगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, 21वीं सदी में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के तौर पर उभरेगा और भारतीय संस्कृति, वेदांत और योग का प्रचार प्रसार पूरी दुनिया में होगा।
Mysterious Lake: रात में फिरोजी पत्थर की तरह चमकती है यह रहस्यमयी झील, जानिए आखिर क्या है राज
5 of 5
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
दुनिया में दक्षिण भारत ही एकमात्र ऐसा प्रायद्वीप है जहां पर तीन समुद्र एक साथ मिलते हैं। नास्त्रेदमस ने कहा है कि महान हिंदू नेता जो शत्रुओं का सफाया करेगा, वह एक दक्षिण भारतीय होगा जो गुरुवार के दिन को बहुत मानेगा और पूजा पाठ करेगा। सिर्फ हिंदु ही हैं, जो गुरुवार को पवित्र मानते हैं। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, विजेता नेता पूरे एशिया को एक साथ जोड़कर रखेगा।