North Pole Moving: धरती पर अक्सर कई घटनाएं घटती हैं, जिसका असर मानव जीवन पर भी पड़ता है। अब एक घटना ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, पृथ्वी का चुंबकीय उत्तरी ध्रुव रूस की तरफ तेजी से खिसक रहा है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने यह खुलासा किया है। अब इस खुलासे के बाद वैज्ञानिक हैरान और चिंतित भी हैं। चुंबकीय उत्तरी ध्रुव बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा होने से क्या असर होगा?
North Pole: क्या आने वाली है कोई तबाही? रूस की तरफ बढ़ रहा पृथ्वी का चुंबकीय उत्तरी ध्रुव, टेंशन में वैज्ञानिक
North Pole Moving: उत्तरी ध्रुव पर सालों से वैज्ञानिक नजर रख रहे हैं। यह ध्रुव कनाडा से साइबेरिया की तरफ करीब 2250 किलोमीटर दूर चला गया है। उनका कहना है कि कुछ सालों के उत्तरी ध्रुव तेज रफ्तार से खिसक रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों महत्वपूर्ण है चुंबकीय उत्तरी ध्रुव?
चुंबकीय उत्तरी ध्रुव काफी महत्वपूर्ण है, जिसकी कई वजहें हैं, जिनमें नेविगेशन, विकिरण से सुरक्षा और विश्व चुंबकीय मॉडल के लिए इस्तेमाल होने वाला जीपीएस। हालांकि, चुंबकीय उत्तरी ध्रुव भौगोलिक उत्तरी ध्रुव से अलग है। यह एक ही स्थान पर रहता है, क्योंकि यह वह स्थान है जहां सभी अनुदैर्ध्य रेखाओं का मिलन होता है।
चुंबकीय ध्रुव पर निर्भर हैं कई चीजें
अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक के वैज्ञानिक इस महत्वपूर्ण बिंदु के स्थानांतरण पर नजर रखते हैं। इसकी वजह यह है कि स्मार्टफोन और अन्य उपकरणों को नेविगेट करने की इजाजत देता है। ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे में वैश्विक भू-चुंबकीय क्षेत्र मॉडलर विलियम ब्राउन ने एक साक्षात्कार में कहा कि विमान, नावें, पनडुब्बियां समेत सभी इसी चुंबकीय ध्रुव पर निर्भर हैं।
क्या होगा असर?
अगर यह इसी गति से आगे बढ़ता रहा है, तो पृथ्वी का चुंबकीय उत्तरी ध्रुव आने वाले दशक में 660 किलोमीटर आगे खिसक जाएगा। ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे के वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका परिणाम यह होगा कि साल 2040 तक सभी कम्पास "संभवतः उत्तर दिशा को पूर्व की तरफ इंगित करेंगे।
Sunita Williams: क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? नासा की लीक रिपोर्ट से हुआ डराने वाला खुलासा
दक्षिणी ध्रुव भी खिसक रहा आगे
पृथ्वी का चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव भी आगे खिसक रहा है। यह अंटार्कटिका के ऊपर पूर्व की तरफ जा रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह बदलाव हर 300,000 साल में होता है। हालांकि, इससे पहले पृथ्वी के ध्रुवों की अदला-बदली 780,000 साल पहले हुई थी। इसके कारण विशेषज्ञों ने कहा कि हमें बहुत देर हो चुकी है।
Baba Vanga Predictions: यूरोप में होगा इस्लाम का राज, एलियन की होगी खोज, बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणियां