तानाशाह किम जोंग के देश उत्तर कोरिया में कोरोना को लेकर बनाए गए गाइडलाइन्स को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ऐसे लोगों को स्पेशल क्रिमिनल कहा जाएगा और इनके लिए डिटेंशन कैंप यानी बंदी शिविर भी खोल दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया के सुप्रीमो किम जोंग उन ने ही इन हाई सिक्योरिटी कैंप्स को खोलने की इजाजत दी है। बता दें कि डिटेंशन कैंप के खुलने के बाद से ही यहां काफी लोगों को लाया जा रहा है और इन लोगों के साथ गलत बर्ताव भी किया जा रहा है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नॉर्थ कोरिया वर्कर्स पार्टी ने एक नई पॉलिसी का निर्माण किया है, जिनमें क्वारनटीन के नियमों को तोड़ने वालों को खास तरह का अपराधी कहा जाएगा। साथ ही इन्हें पॉलिटिकल क्राइम का दोषी भी माना जाएगा। ह्वाचोन में इन 'स्पेशल क्रिमिनल्स' के लिए एक पॉलिटिकल कैंप बनाया गया है। हालांकि, नॉर्थ कोरिया लगातार दावा करता रहा है कि देश में कोरोना मामले नहीं हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (गोले में तानाशाह किम जोंग)
- फोटो : Pixabay
उत्तर कोरिया की मिनिस्ट्री ऑफ सोशल सिक्योरिटी ने इस कैंप को बनवाया है, जिसे कैंप 17 कहा जा रहा है। सन न्यूज के मुताबिक, इस कैंप की लोकेशन कोयले की खदान के पास स्थित है। बता दें कि इससे पहले ऐसे ही एक पॉलिटिकल डिटेंशन कैंप के लिए वर्क साइट हुआ करती थी। इसके अलावा भी कुछ और कैंप बनाए गए हैं।
4 of 5
किम जोंग उन
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स की मानें, तो इस कैंप में लोगों को कड़ी यातनाएं दी जा रही हैं और उन्हें काफी टॉर्चर किया जा रहा है। अगर कोई शख्स रनिंग करते हुए बेहोश हो जाता है, तो जितना समय ग्राउंड पर बेहोश होने में बिताया है उसका दस गुनाअधिक दौड़ना पड़ता है। दिसंबर में एक ही दिन 53 लोगों को इस कैंप में लाया गया था, जिसमें से 6 लोगों की मौत अगले दिन ही हो गई।
5 of 5
उत्तर कोरिया
- फोटो : Pixabay
गौरतलब है कि इससे पहले खबर ये भी आई थी कि कोरोना वायरस से घबराए किम जोंग ने कोरोना के नियमों को तोड़ने वाले एक आदमी को पब्लिक के सामने ही गोली से मरवा दिया था, ताकि लोगों में नॉर्थ कोरिया के सख्त कोरोना नियमों को लेकर खौफ पैदा हो सके।