फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: पहली बार मिला आधा नर और आधा मादा जीव, इसका रंग देखकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 19 Feb 2022 01:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
Natural History Museum confirms stick insect is male and female this is first creature of its kind
पहली बार मिला आधा नर और आधा मादा जीव - फोटो : Twitter@@IFLScience

धरती पर कई अजीबोगरीब जीव पाए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। समय-समय पर कई रहस्यमयी जीवों की खोज होती रहती है। अब इस बीच एक अनोखा कीड़ा मिला है। दुनिया में पहली बार इस तरह का कीड़ा पाया गया है। इस कीड़े ने जब अपनी चमड़ी छोड़ी तो इसकी मालकिन के होश उड़ गए। दरअसल मालकिन ने चमड़ी छोड़ने के बाद कीड़े को देखा तो वह आधा नर और आधा मादा है। 



ब्रिटेन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम का कहना है कि इस तरह का यह पहला नर और मादा कीड़ा है जो चमकदार हरे रंग का जीव है। इस कीड़े की मालकिन का नाम लौरेन गारफील्ड है जिसने चार्ली नाम के इस कीड़े को लंदन म्यूजियम को दे दिया है। अब इस कीड़े पर वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे। कीड़े में भूरे रंग का पंख नर का है जबकि हरे रंग का शरीर मादा का है। यह कीड़ा देखने में बहुत आकर्षक जीव है। 

Natural History Museum confirms stick insect is male and female this is first creature of its kind
पहली बार मिला आधा नर और आधा मादा जीव - फोटो : Twitter @FurnitureFolk

लौरेन ने बताया कि वह बहुत ज्यादा दुखी हैं, क्योंकि भविष्य में इस कीड़े को मार दिया जाएगा। इस कीड़े को ज्यादा शोध करने के लिए मारना पड़ेगा। उन्होंने बताया है कि अगर यह कीड़ा प्राकृतिक रूप से मरेगा, तो यह सूख जाएगा और इसका रंग भी समाप्त हो जाएगा। लौरेन ने बताया कि वह अन्य कीड़ों की तरह चार्ली को भी अपने घर में रखती हैं। 

Natural History Museum confirms stick insect is male and female this is first creature of its kind
पहली बार मिला आधा नर और आधा मादा जीव - फोटो : Twitter@duskywhalerkate

दुनिया में अपनी तरह के पहले कीड़े चार्ली की चमड़ी जब अलग हुई, तो लोगों का ध्यान इसकी तरफ गया। इसके बाद चार्ली की मालकिन लौरेन गारफील्ड ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस कीड़े के बारे में जानकारी दी जिसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गई। इस कीड़े को Diapherodes gigantea कहा जाता है। लौरेन ने बताया कि वह कीड़ों को कई साल से पाल रही हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश आधा मादा और आधा नर कीड़े को पाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Natural History Museum confirms stick insect is male and female this is first creature of its kind
पहली बार मिला आधा नर और आधा मादा जीव - फोटो : Twitter @JungleJonathan

लौरेन गारफील्ड का कहना है कि 3.5 इंच से 5 इंच तक नर कीड़े का आकार होता है जबकि 5.5 इंच से 7 इंच तक मादा कीड़े का आकार होता है। उनका कहना है मेरा बेटा इस खोज से बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा इस कीड़े को अपने दोस्तों को दिखाने के लिए स्कूल भी ले गया था। इसके बाद उन्होंने इस कीड़े को जांच के लिए म्यूजियम को दे दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed