फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 वीं सदी के कुदरती कहर, इन्हें भुलाना आसान नहीं

Tue, 17 May 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Natural disasters of 21st century that changed the world
- फोटो : Getty Images
कुदरत यूं तो मां की तरह इंसानियत को सहेज कर रखती है लेकिन जब नाराज होती है तो सब कुछ खत्म कर डालती है। इंसानों की नासमझी के चलते 21वीं सदी ने कुदरत ने बहुत कहर बरपाया है। कई आपदाओं ने लाखों जिंदगियां छीन ली और बहुत कुछ नष्ट कर डाला।
Trending Videos

21 वीं सदी की प्राकृतिक आपदाएं जिन्होंने बदल दी दुनिया

Natural disasters of 21st century that changed the world
- फोटो : Getty Images
2010 का हाइती भूकंप 12 जनवरी 2010 को आया था। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई थी। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार 16:53 पर आया था। इससे 30 लाख लोग प्रभावित हुए थे। हाइती के सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक लाख से लेकर एक लाख साठ हजार लोगों की मौत इस घटना से हुई थी। 2 लाख पचास हजार घर और तीस हजार प्रतिष्ठान इससे तबाह हुए थे। यह भूकंप दुनिया के इतिहास में सबसे खतरनाक भूकंपों में से एक माना जाता है।

21 वीं सदी की प्राकृतिक आपदाएं जिन्होंने बदल दी दुनिया

Natural disasters of 21st century that changed the world
- फोटो : Getty Images
2004 की सुनामी को भारतीय इतिहास में शायद ही कोई भुला सकता है। यह 26 दिसंबर 2004 को हिन्द महासागर में आयी था। इसने भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया और श्रीलंका में जमकर तबाही मचाई थी। इससे अकेले भारत में दो लाख तीस हजार लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 वीं सदी की प्राकृतिक आपदाएं जिन्होंने बदल दी दुनिया

Natural disasters of 21st century that changed the world
- फोटो : Getty Images
नरगिस नाम का चक्रवात म्यांमार के इतिहास में भयानक चक्रवातों में से एक था। ये प्राकृतिक आपदा मई 2008 में हुई थी। इस घटना से अकेले लाबुटा शहर में अस्सी हजार लोगों की मौत हुई थी। लगभग पचपन हजार लोग इसमें लापता हुए थे।
विज्ञापन

21 वीं सदी की प्राकृतिक आपदाएं जिन्होंने बदल दी दुनिया

Natural disasters of 21st century that changed the world
- फोटो : Getty Images
कश्मीर भूकंप 8 अप्रैल 2005 को सुबह 8:50 पर आया था। इसने पाकिस्तान अधिग्रहित आजाद कश्मीर पर कहर भरपाया था। इसने आसपास के क्षेत्रों अफगानिस्तान, तजाकिस्तान और चीन के क्षेत्रों को भी तबाह किया था। इसमें एक लाख लोग मारे गए थे, सत्तर हजार लोग घायल हुए थे। लगभग 70 लाख लोग बेघर हो गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed