डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पितवार को दुनिया के 103 देशों के 3000 शहरों को शामिल करते हुए वायु गुणवत्ता रिपोर्ट जारी की है। दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की डब्ल्यूएचओ की लिस्ट के आंकड़े चिंताजनक हैं। दुनिया के अन्य देशों के शहरों के अलावा भारत के कई छोटे शहर भी गंभीर वायु प्रदूषण की जद में आ गए हैं। इस फेहरिस्त में ईरान का जबोल शहर अव्वल स्थान पर है। वहीं दूसरे पायदान पर दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर मध्य प्रदेश का ग्वालियर और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद जिला है। इतना ही नहीं दुनिया के शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों की सूची में भी दिल्ली का नाम नहीं है। जबकि बिहार की राजधानी पटना और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 6वें और 7वें स्थान पर मौजूद है।
धूल-धुएं के गुबार हैं दुनिया के 10 प्रदूषित शहर, बिना जाए कर लीजिए सैर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नऊ दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
जबोल है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
दुनिया के प्रदूषित शहरों में दूसरा नंबर है ग्वालियर का
विज्ञापन
विज्ञापन