फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: एलियंस को लेकर नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का बड़ा बयान, हैरत में पड़ी पूरी दुनिया

Mon, 18 Sep 2023 03:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
nasa head bill nelson says he believes ‘there is life in the universe’ during UFO hearings
nasa head bill nelson says he believes ‘there is life in the universe’ - फोटो : NASA

Aliens News: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने इस सवाल पर बड़ा बयान दिया है। बिल नेल्सन का कहना है कि वह व्यक्तिगत तौर पर मानते हैं कि एलियन हैं। नासा ने अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है। अमेरिका अब यूएफओ को अनआइडेंटिफाइड एनोमेलस फेनोमेना (UAPs) कहता है। बिल नेल्सन ने इस रिपोर्ट को जारी करते हुए कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि ब्रह्मांड के दूसरे हिस्सों में जीवन है। 



नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा कि एलियंस को खोजने की जरूरत है। यूएफओ पर रिपोर्ट जारी करने के दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल यह ऐसी वस्तुएं हैं, जो आसमान में उड़ती, भागती दिखाई देती हैं, लेकिन इन्हें कोई नहीं समझ पा रहा है और नहीं समझा पा रहा है। अब ऐसी स्थिति में यह पता नहीं चल पाता है कि यह कहां से आए। 

nasa head bill nelson says he believes ‘there is life in the universe’ during UFO hearings
nasa head bill nelson says he believes ‘there is life in the universe’ - फोटो : iStock

बिल नेल्सन का कहना है कि ब्रह्मांड में कई ग्रह हैं, जो रहने लायक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप की मदद से हम इस तरह के एक्सोप्लैनेट्स (बाहरी ग्रहों) की तलाश कर रहे हैं। यह तो अभी शुरुआत है। उनका कहना है कि एसे ग्रह की खोज हम कर लेंगे, जहां जीवन होगा और उसके सबूत मिल जाएंगे। 
 

nasa head bill nelson says he believes ‘there is life in the universe’ during UFO hearings
nasa head bill nelson says he believes ‘there is life in the universe’ - फोटो : iStock

बिल नेल्सन ने कहा कि यह ग्रह मध्यम आकार के पथरीले ग्रह होंगे। उनका मध्यम आकार का एकदम सही दूरी पर सूरज होगा। उन ग्रहों पर कार्बन होगा। इसके साथ ही उन पर रहने योग्य वायुमंडल स्थित होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझसे सवाल पूछते हैं कि क्या ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है। तो मैं कहूंगा कि यह बहुत बड़ा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरा जवाब होगा हां। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
nasa head bill nelson says he believes ‘there is life in the universe’ during UFO hearings
nasa head bill nelson says he believes ‘there is life in the universe’ - फोटो : istock

उन्होंने कहा कि जब अपने वैज्ञानिकों से सवाल किया कि इसकी संभावना गणित के आधार या वैज्ञानिक आधार पर कितनी है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ आकाशगंगाओं में अगर लाखों-करोड़ तारों की जांच पड़ताल करें, तो जवाब मिलेगा कि कम से कम एक लाख करोड़ ग्रह ऐसे होंगे, जहां जीवन की संभावना है या मौजूद है।

Aliens: मेक्सिको की संसद में लाई गई एलियंस की लाश! हैरत में पड़ी दुनिया, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

विज्ञापन
nasa head bill nelson says he believes ‘there is life in the universe’ during UFO hearings
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य - फोटो : iStock

फिलहान एलियन के होने के पुख्ता सबूत नहीं हैं। नासा ने यूएपी के शोध किए नए निदेशक को नियुक्त किया है। वह एक एक्सपर्ट पैनल का नेतृ्त्व करेंगे, जो एलियंस और यूएफओ यानी यूएपी का अध्ययन करेगा। उनकी खोज करेगा। 

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से पहले आसमान में दिखी थी अजीब रोशनी, जानिए आखिर क्या है रहस्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed