NASA Discovery News: अंतरिक्ष में अक्सर हैरान कर देने वाली घटनाएं देखने को मिलती हैं। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दो विशाल ग्रहों के टक्कर के परिणाम की घटना को कैमरे में कैद किया है। वैज्ञानिकों ने इस घटना को धरती से करीब 3,600 प्रकाश वर्ष दूर रिकाॅर्ड किया है। इस घटना को कैमरे में कैद करने के लिए उन्होंने नासा के आसमान की निगरानी के लिए डिजाइन किए गए अंतरिक्ष यान का इस्तेमाल किया है।
वैज्ञानिकों ने इस महत्वपूर्ण खोज में दो विशाल बर्फीले ग्रहों की हिंसक विलय के बारे में पता लगाया है। इसके परिणामस्वरूप वाष्पीकृत चट्टान और पानी का एक विशिष्ट डोनट के आकार का बादल बन गया। एक रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा गया है कि यह घटना वास्तविक समय में एक दुनिया के जन्म को देखने और संभावित रूप से ग्रह निर्माण के रहस्यों को जानने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर देता है।