NASA Asteroid: पृथ्वी के लिए एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से खतरा बताया जा रहा है। धरती और एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच सकती है। एस्टेरॉयड के खतरे को देखते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा समेत दुनियाभर की एजेंसिया इन पर नजर रख रही हैं। कुछ दिनों पहले इसरो प्रमुख डॉ. सोमनाथ ने एक साक्षात्कार में कहा कि अगर एक बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता है तो इंसानियत खत्म हो जाएगी।
NASA Asteroid: तबाही लाने वाले एस्टेरॉयड से धरती को ऐसे बचाएगा नासा, जानिए क्या है अंतरिक्ष एजेंसी का प्लान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से ग्रहों को नष्ट करने वाले एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रहों) का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति जारी की गई है। 66 मिलियन वर्ष पहले एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने के बाद डायनासोर खत्म हो गए थे। नासा की यह योजना इस घटना से प्रेरित है। नासा ने जानकारी दी है कि कैसे परमाणु से लेकर स्पेसक्राफ्ट तक का इस्तेमाल करके एस्टेरॉयड से बचाव में किया जाएगा।
नासा की रणनीति में नियर अर्थ ऑब्जेक्ट के खतरे और उससे बचाव के लिए बहुआयामी योजना पेश की गई है। निकट भविष्य में पृथ्वी को किसी एस्टेरॉयड से खतरा नहीं है। इसके बाद भी नासा सबसे खराब स्थिति के लिए तैयारी में लगा है जिससे किसी भी खतरे को टाला जा सके।
Trending News: रतन टाटा के फैन ने सीने पर बनवा ली उनकी तस्वीर, कही दिल को छूने वाली बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासा के प्लान में एक विकल्प के तौर पर धरती की तरफ बढ़ रहे एस्टेरॉयड को रोकने के लिए या उसके रास्ते में बदलाव करने के लिए स्पेसक्राफ्ट की 1,000 आर्मी भेजना शामिल है। इससे भी किसी बड़ खतरे से निपटने के लिए नासा परमाणु समाधान पर विचार कर रहा है। यह इसी तरह होगा, जिस तरह साल 1998 की फिल्म 'आर्मगेडन' में नजर आया था। इस विकल्प में पृथ्वी से टकराव के रास्ते पर आने वाले एस्टेरॉयड को तोड़ने के लिए परमाणु डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा।
Alien News: एलियंस को लेकर नासा के फिल्ममेकर का हैरान करने वाला दावा, अगले महीने होगा ये बड़ा खुलासा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने साल 2022 में डबल एस्टेरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट (DART) मिशन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसमें एक अंतरिक्ष यान को एक गैर-खतरनाक एस्टेरॉयड से टकराया गया था और उसके रास्ते में बदलाव किया गया था। नासा की खतरनाक अंतरिक्ष चट्टानों का रास्ता बदलने की क्षमता को दिखाया गया। नासा की रक्षा की पहली पंक्ति में DART मिशल शामिल है।