मेक्सिको सिटी में एक जगह है, जिसे 'जोन ऑफ साइलेंस' के नाम से जाना जाता है। यह जगह बहुत ही अजीबोगरीब है, जिसके बारे में जानकर आप भी आश्चर्य से भर जाएंगे। यहां होने वाली अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में जानकर आपको ये समझ आ जाएगा कि आखिर इस जगह का नाम 'जोन ऑफ साइलेंस' क्यों पड़ा?
2 of 6
जोन ऑफ साइलेंस, मेक्सिको
- फोटो : Social media
यहां की सबसे अजीब बात ये है कि इस जगह पर आते ही दुनिया के तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने आप काम करना बंद कर देते हैं। कहते हैं कि यहां कुछ ऐसा है, जिसकी वजह से यहां किसी भी तरह की रेडिया फ्रीक्वेंसी काम नहीं करती है।
3 of 6
जोन ऑफ साइलेंस, मेक्सिको
- फोटो : Social media
ये जगह मेक्सिको में चिहुआहुआ रेगिस्तान के नाम से जानी जाती है। आज तक ये पहेली कोई नहीं जान पाया है कि आखिर यहां आकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम करना क्यों बंद कर देते हैं? इस जगह को लेकर और भी कई तरह की बातें कही जाती हैं।
4 of 6
जोन ऑफ साइलेंस, मेक्सिको
- फोटो : Social media
दुनियाभर में ये जगह तब चर्चा में आई थी, जब यहां उल्कापिंड गिरा था। पहली बार यहां साल 1938 में एक उल्कापिंड गिरा था। इसके बाद दूसरा उल्कापिंड साल 1954 में इस जगह से टकराया था। इसके बाद से ही लोग इस जगह पर कुछ अजीबोगरीब होने का दावा करते हैं।
5 of 6
जोन ऑफ साइलेंस, मेक्सिको
- फोटो : Social media
बताया जाता है कि इस रहस्यमयी जगह पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्यों फेल हो जाते हैं, इसको लेकर शोध तब किया गया, जब यहां से गुजर रहा अमेरिका का एक टेस्ट रॉकेट धराशायी हो गया था। इसके बाद वैज्ञानिक जब इस जगह पर पहुंचे तो वो ये देखकर हैरान रह गए कि यहां दिशा कम्पास और जीपीएस चकरी की तरह घूम रहे थे।