फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bermuda Triangle: क्या बरमूडा ट्रायंगल एलियंस का बेस है? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Tue, 05 Oct 2021 05:56 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 05 Oct 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Mysterious story of Bermuda Triangle Alien theory is Bermuda triangle is a base of Aliens know the secret behind this
क्या बरमूडा ट्रायंगल एलियंस का बेस है? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य - फोटो : Istock

बरमूडा ट्रायंगल पिछले लंबे समय से रहस्य का विषय बना हुआ है। कई शोध और रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके राज से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इस बीच ना जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमय ढंग से गायब हुए हैं। ये जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। कई कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स का कहना है कि बरमूडा ट्रायंगल कुछ और नहीं बल्कि एलियंस का बेस है। इसी कड़ी में आज हम बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य से पर्दा उठाते हुए ये जानने की कोशिश करेंगे कि कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स के इन दावों में कितनी सच्चाई है? और इस बात का भी पता लगाएंगे कि बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य पर विज्ञान का क्या कहना है?

Mysterious story of Bermuda Triangle Alien theory is Bermuda triangle is a base of Aliens know the secret behind this
क्या बरमूडा ट्रायंगल एलियंस का बेस है? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य - फोटो : Istock

सन 1492 में अमेरिका की खोज करने वाले महान एक्सप्लोरर क्रिस्टोफर कोलंबस एक बड़ी ही विचित्र घटना का जिक्र अपने डेली अकाउंट में करते हैं। उनके मुताबिक जहाज यात्रा के दौरान वे अजीबोगरीब लाइट आसमान में देखते हैैं, जो सीधे आकर महासागर में गिरती है। इस घटना के कारण कोलंबस का दिशा सूचक यंत्र भी खराब हो जाता है। 

Mysterious story of Bermuda Triangle Alien theory is Bermuda triangle is a base of Aliens know the secret behind this
क्या बरमूडा ट्रायंगल एलियंस का बेस है? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य - फोटो : Istock
हालांकि जब ये घटना हुई थी। उस दौरान कोलंबस बरमूडा ट्रायंगल के निकट थे। कई कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स का कहना है कि ये अजीबोगरीब लाइट कुछ और नहीं बल्कि एक एलियन शिप थी। इसी की वजह से उनका दिशा सूचक यंत्र खराब हो गया था। उनके मुताबिक बरमूडा ट्रायंगल एक रास्ता है, जो एलियंस के बेस तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious story of Bermuda Triangle Alien theory is Bermuda triangle is a base of Aliens know the secret behind this
क्या बरमूडा ट्रायंगल एलियंस का बेस है? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य - फोटो : Istock

साल 2009 में बरमूडा ट्रायंगल के पास फ्लाइट में उड़ रहे कुछ लोगों ने आसमान में अजीबोगरीब लाइटों को देखने का दावा किया। ये लाइटें एक खास तरह के वॉर्टेक्स आकार की थीं। इन्हें देखने के बाद ऐसा लगता था कि जैसे ये किसी दूसरे डायमेंशन में जाने का रास्ता हो। 

विज्ञापन
Mysterious story of Bermuda Triangle Alien theory is Bermuda triangle is a base of Aliens know the secret behind this
क्या बरमूडा ट्रायंगल एलियंस का बेस है? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य - फोटो : Istock
ऐसे कई दावे अब तक बरमूडा ट्रायंगल को लेकर किये जा चुके हैं, जो ये संकेत करते हैं कि वहां पर एलियंस का बेस है। ये बातें कोल कपोल हैं या इनमें कोई हकीकत है? ये कोई नहीं जानता। वहीं विज्ञान के मुताबिक बरमूडा ट्रायंगल एक ऐसे क्षेत्र में आता है, जहां पर हद से ज्यादा मैग्नेटिक डिस्टर्बेंस है। इस क्षेत्र में 250 किलोमीटर से भी तेज रफ्तार में हवाएं चलती हैं और समुद्र की लहरें करीब 50 फीट तक ऊपर उठ जाती हैं। इस वजह से अक्सर जहाज और कई एयरक्राफ्ट बरमूडा ट्रायंगल में गायब हो जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed