फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: बृहस्पति के चंद्रमा से आ रही रहस्यमयी आवाज! NASA के स्पेसक्राफ्ट से हुआ चौंकाने वाला खुालासा

Tue, 28 Dec 2021 03:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
mysterious sound is coming near jupiters moon ganymede nasa juno mission jupiter flyby reveals
बृहस्पति के चंद्रमा से आ रही रहस्यमयी आवाज! - फोटो : Pixabay

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा स्पेस के रहस्यों को जानने की कोशिश रहा है। अब इस बीच नासा ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में जानकर दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिक हैरान हैं। नासा ने अपना जूनो मिशन साल 2016 में शुरू किया था जिसने हाल ही में बृहस्पति के पास 38वीं उड़ान भरी है। नासा ने इस मिशन को इस साल की शुरुआत में बढ़ा दिया था। इसमें जून में बृहस्पति के चंद्रमा गैनीमेड की करीब से उड़ान भरना था। जूनो स्पेसक्राफ्ट ने बृहस्पति ग्रह और गैनीमेड के पास से उड़ान भरी और इस दौरान रहस्यमयी आवाज को रिकॉर्ड किया था और कुछ हैरान करने वाली तस्वीरों को भी खींचा था।



नासा ने खुलासा करते हुए बताया है कि जूनो स्पेसक्राफ्ट ने एक रहस्यमयी आवाज को रिकॉर्ड किया है जो 50 सेंकेड का है। चंद्रमा के ऑडियो की क्लिप को विद्युत और चुंबकीय रेडियो तरंगों ने बनाया था। इन तंरगों के बारे में जानने के लिए स्पेसक्राफ्ट के वेव्स इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल किया गया जिससे यह डिटेक्ट हो पाया। रिकॉर्ड की गई आवाजें एक ट्रिपी स्पेस एज साउंडट्रैक जैसी हैं।

mysterious sound is coming near jupiters moon ganymede nasa juno mission jupiter flyby reveals
बृहस्पति के चंद्रमा से आ रही रहस्यमयी आवाज! - फोटो : Pixabay

जूनो मिशन की टीम उड़ान के दौरान स्पेसक्राफ्ट द्वारा बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा गैनीमेड से मिले डाटा के बारे में जाच कर रही है। जूनो स्पेसक्राफ्ट ने गैनीमेड चंद्रमा सतह से 1,038 किलोमीटर दूरी से उड़ान भरा था। इस दौरान स्पेसक्राफ्ट 67,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर रहा है। 

mysterious sound is coming near jupiters moon ganymede nasa juno mission jupiter flyby reveals
बृहस्पति ग्रह का 'द ग्रेट रेड स्पॉट' - फोटो : Pixabay

जूनो मिशन की टीम ने जूनो मिशन के स्पेसक्राफ्ट द्वारा ली गई तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में ग्रह के घूमने वाले वातावरण की खूबसूरती को देख सकते हैं। बृहस्पति ग्रह पर आए तूफान की तस्वीरों ने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। बृहस्पति के वायुमंडलीय डायनेमिक्स और पृथ्वी के महासागरों के भंवरों में समानताएं नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious sound is coming near jupiters moon ganymede nasa juno mission jupiter flyby reveals
बृहस्पति के चंद्रमा से आ रही रहस्यमयी आवाज! - फोटो : iStock

जूनो स्पेसक्राफ्ट से मिले डेटा की मदद से वैज्ञानिक ग्रेट ब्लू स्पॉट और बृहस्पति के चुंबकीय क्षेत्र का नक्शा बनाने का काम कर रहे हैं। ग्रेट रेड स्पॉट एक ग्रह के भूमध्य रेखा पर सालों से आया तूफान है। जूनो मिशन की टीम ने ग्रह के चुंबकीय क्षेत्र में बदलाव को देखा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed