Mysterious Lake of India: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कई जगहों को एलियंस की वजह से तो कई भूतों की वजह से रहस्यमयी मानी जाती हैं। भारत में भी एक ऐसी ही झील है जहां कोई जाता है, तो वहां से फिर लौटकर वापस नहीं आता है। इस झील के रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। यह झील भारत और म्यांमार की सीमा पर स्थित है। इस झील ने कुछ रहस्यमयी घटनाओं को अपने आप में समेटे हुए है।
इस झील के बारे में कई रहस्यमयी कहानियां सामने आई हैं। इस झील को ‘लेक ऑफ नो रिटर्न’ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे नावांग यांग झील भी कहा जाता है। यह अरुणाचल प्रदेश में है। बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी विमान के पायलटों ने यहां पर समतल जमीन समझकर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी, लेकिन वह जहाज पायलटों समेत रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।
2 of 5
ये है भारत की रहस्यमयी झील, यहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
झील से एक और रहस्य जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि जब युद्ध समाप्त होने बाद जापान के सैनिक वापस लौटकर जा रहे थे, तो वे इस झील के पास रास्त भूल गए और फिर लापता हो गए। लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि सैनिकों को मलेरिया हो गया था, इसकी वजह से सभी की मौत हो गई थी। हालांकि, सच्चाई क्या है यह अभी तक नहीं पता चल पाया है।
3 of 5
ये है भारत की रहस्यमयी झील, यहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
लेक ऑफ नो रिटर्न झील से एक और कहानी जुड़ी है। स्थानीय लोग इस झील के एक और रहस्य के बारे में बताते हैं। आस-पास के लोग बताते हैं कि कई वर्षों पहले गांव के एक व्यक्ति ने बड़ी मछली पकड़ी थी और उसने पूरे गांव को दावत दिया था।
Viral Video: आर्टिस्ट ने कलाकारी से जीत लिया लोगों का दिल, वायरल वीडियो को देखकर खूली रह जाएंगी आपकी आंखें
4 of 5
ये है भारत की रहस्यमयी झील, यहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि, एक दादी और उसकी पोती को दावत पर नहीं बुलाया। इस बात से नाराज होकर झील की रखवाली करने वाले शख्स ने दादी और पोती को गांव से दूर चले जाने के लिए कहा। इसके बाद अगले दिन पूरा का पूरा गांव झील में समा गया।
Science News: भारत के पास समुद्र में आसमान से ये क्या गिरा? रूस से है इसका संबंध
5 of 5
ये है भारत की रहस्यमयी झील, यहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों ने इस झील के रहस्य को सुलझाने के कई प्रयास किए, लेकिन अभी तक उनको कामयाबी नहीं मिल पाई है। आज तक यह रहस्य बना हुआ है कि यहां जाने वाला आखिर कहां चला जाता है।