फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सऊदी अरब का वो रहस्यमयी गड्ढा, जिसे आज तक भरा नहीं जा सका, ये है इसके पीछे की वजह

Wed, 09 Oct 2019 09:49 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Mysterious hole in saudi arabia which can not be filled up
सऊदी अरब का रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : LiveLeak

दुनिया में ऐसे कई रहस्य हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। एक ऐसा ही रहस्य सऊदी अरब के उत्तर में स्थित अल जॉफ प्रांत के पास मौजूद रेगिस्तान में है। यहां एक ऐसा रहस्यमयी गड्ढा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसे आज तक भरा नहीं जा सका है। इसके पीछे की वजह भी बेहद अजीब है। 



Mysterious hole in saudi arabia which can not be filled up
सऊदी अरब का रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : LiveLeak

कुछ साल पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि इस रहस्यमयी गड्ढे में कुछ भी डाला जाता है तो वो अपने आप फिर बाहर आ जाता है। वीडियो में इसे कुदरत का करिश्मा करार दिया गया था। 

Mysterious hole in saudi arabia which can not be filled up
सऊदी अरब का रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : LiveLeak

वीडियो में दिखाया गया था कि कुछ लोग एक बुल्डोजर की मदद से इस गड्ढे को भरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें जैसे ही वो मिट्टी डालते हैं, वो अपने आप बाहर आ जाती है। यहां करीब 100 फीट की ऊंचाई तक रेत का फव्वारा निकलता है, जो अंदर मौजूद किसी भी सामान को बाहर फेंक देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious hole in saudi arabia which can not be filled up
अल जॉफ रेगिस्तान - फोटो : Social media

आपको बता दें कि अल जॉफ का पूरा रेगिस्तानी इलाका करीब एक लाख 212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। ये जगह ज्यादातर गर्म ही रहती है, क्योंकि यहां बहुत कम ही बारिश होती है।

विज्ञापन
Mysterious hole in saudi arabia which can not be filled up
अल जॉफ रेगिस्तान - फोटो : Social media

कहा जाता है कि इस रहस्यमयी गड्ढे में कुछ भी डालने पर वो इसलिए बाहर निकल जाता है, क्योंकि यहां ब्लोहोल्स बने हुए हैं। दरअसल, रेगिस्तानी इलाकों में अक्सर छोटे-छोटे गड्ढों में ब्लोहोल्स बन जाते हैं, जिन्हें भरना नामुमकिन होता है। इन ब्लोहोल्स को प्राकृतिक वैक्यूम भी कहा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed