भारत में कई राजाओं-महाराजाओं ने अपने रहने के लिए या आपातकालीन स्थिति में छुपने के लिए किले बनवाए थे। ये किले आज भी देश की शान बने हुए हैं। इन्हीं में से एक है गोलकोंडा किला, जो हैदराबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह किला देश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक हुसैन सागर झील से लगभग नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इस क्षेत्र के सबसे संरक्षित स्मारकों में से एक है। कहा जाता है कि इस किले का निर्माण कार्य 1600 के दशक में पूरा हुआ था, लेकिन इसे बनाने की शुरुआत 13वीं शताब्दी में काकतिया राजवंश द्वारा की गई थी। यह किला अपनी वास्तुकला, पौराणिक कथाओं, इतिहास और रहस्यों के लिए जाना जाता है।
रहस्यों से भरा है 400 साल पुराना गोलकोंडा किला, हैरान कर देती हैं ये बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन