हमारे सौरमंडल में अनेक ग्रह और उपग्रह हैं और इनमें सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है, जो गैसों का एक समूह है। इसे शनि, अरुण और वरुण ग्रह के साथ एक गैसीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस ग्रह के बारे में लोग प्राचीन काल से ही जानते हैं। साथ ही यह ग्रह अनेक संस्कृतियों की पौराणिक कथाओं और धार्मिक विश्वासों के साथ भी जुड़ा हुआ है। भारत में इस ग्रह को 'गुरु' के नाम से भी जाना जाता है। वहीं अंग्रेजी में इसे 'जुपिटर' के नाम से जाना जाता है। इस ग्रह का नाम रोमन सभ्यता ने अपने पौराणिक देवता 'जुपिटर' के नाम पर रखा था। आइए जानते हैं कि इस ग्रह पर क्या कभी इंसान रह पाएंगे। साथ ही इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें भी जानने की कोशिश करते हैं...
क्या बृहस्पति ग्रह पर कभी इंसान रह पाएंगे? जानिए इसके बारे में खास और रोचक बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन