{"_id":"618cd4947a90c044c409010e","slug":"mysterious-bheemkund-in-chhatrapur-madhya-pradesh-know-the-mystrey-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: बेहद रहस्यमयी है ये कुंड, सिर्फ इसकी तीन बूंदों से बुझ जाती है प्यास, जानिए क्या है रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: बेहद रहस्यमयी है ये कुंड, सिर्फ इसकी तीन बूंदों से बुझ जाती है प्यास, जानिए क्या है रहस्य
भारत में कई प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर हैं जिनके बारे में कई कहानी प्रचलित हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक कुंड है जो रहस्यों से भरा हुआ है। इस कुंड में जल कहां से आता है और यह कितना गहरा है? इसके बारे में जानने की कोशिश की गई, लेकिन कभी कामयाब नहीं मिली। आईए जानते हैं इस रहस्यमयी कुंड के बारे में...
इस कुंड का नाम भीमकुंड है और इसके बारे में एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडव यहां से जा रहे थे। इस दौरान द्रोपदी को प्यास लगी और पांडवों ने आस-पास पानी खोजा, लेकिन कहीं पानी नहीं मिला। तब धर्मराज युधिष्ठिर ने नकुल को याद दिलाया कि उनके पास इतनी शक्ति है कि वह पाताल की गहराई में स्थित पानी की खोज कर सकते हैं। इसके बाद नकुल ने ध्यान लगाया और खोज लिया कि कहां पर जल है। लेकिन पानी कैसे मिले यह परेशानी खत्म नहीं हुई।
2 of 4
बेहद रहस्यमयी है ये कुंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
कथा के मुताबिक, द्रोपदी को प्यास से तड़पता देख भीम ने अपनी गदा से पानी वाले स्थान पर वार किया। गदा के प्रहार के बाद भूमि में कई छेद हो गए और जल नजर आने लगा। भूमि की सतह से जल स्रोत करीब तीस फीट नीचे था। फिर युधिष्ठिर ने अर्जुन से कहा कि अपने धनुर्विद्या का कौशल दिखाओ और जल तक पहुंचने का रास्ता बनाओ। इसके बाद अर्जुन ने अपने बाणों से जल स्रोत तक सीढ़ियां बना डालीं। इन्हीं सीढ़ियों से द्रौपदी जल स्रोत तक पहुंची। यह कुंड भीम की गदा से बना जिसकी वजह से इसको भीमकुंड के नाम से जाना जाता है।
3 of 4
बेहद रहस्यमयी है ये कुंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
दूसरी मान्यता यह है कि भीमकुंड एक शांत ज्वालामुखी है। कई भू-वैज्ञानिकों ने इसकी गहराई मापने की कोशिश की, लेकिन कुंड के तल का पता नहीं चल पाया। बताया जाता है कि कुंड की अस्सी फिट की गहराई में तेज जलधाराएं प्रवाहित होती हैं। यह धाराएं शायद इसको समुद्र से जोड़ती हैं। भू-वैज्ञानिकों के लिए भी भीमकुंड की गहराई रहस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बेहद रहस्यमयी है ये कुंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
मान्यता है कि भीमकुंड में स्नान करने से त्वचा संबंधी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। अगर कोई कितना भी प्यासा हो इस कुंड की तीन बूंदों से उसकी प्यास बूझ जाती है। अगर देश के ऊपर कोई बड़ा सकट आने वाला होता है, तो इस जलकुंड का जलस्तर बढ़ जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।