Cobra vs Krait: सांप का नाम सुनते ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग तो सांप की फोटो देखकर ही डर जाते हैं। धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अदिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। भारत में पाए जाने सापों में कोबरा और करैत बेहद जहरीले होते हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे कि कोबरा और करैत में सबसे ज्यादा जहरीला कौन सांप होता है।
Cobra vs Krait: कोबरा और करैत में कौन सांप है सबसे ज्यादा जहरीला? जानिए दोनों में क्या है अंतर
दुनिया में सांप की तीन हजार से अदिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करैत सांप बारिश के दिनों में अधिकतर काटता है। यह रात के समय में सक्रिय होता है। इस सांप को इंसान को गर्मी पसंद होती है। यह चुपके से बिस्तर में घूस जाता है और दबने पर काट लेता है। इस सांप के काटने के लक्षण दो घंटे बाद दिखना शुरू होते हैं। इस सांप को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यह सांप काले और भरे रंग का होता है। इसके शरीर पर सफेद धारियां बनी होती हैं।
कोबरा सांप
दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में कोबरा सांप मिलता है। भारत, चीन, इंडोनेशिया और थाईलैंड समेत कई देशों में कोबरा की अलग-अलग नस्ल मिलती हैं। यह सांप जंगलों, घास के मैदानों और मानव बस्तियों के आसपास भी मिलते हैं। कोबरा बेहद जहरीला सांप होता है।
Baba Vanga Predictions: यूरोप में होगा इस्लाम का राज, एलियन की होगी खोज, बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणियां
कोबरा सांप रात और दिन दोनों समय काट सकता है। नर कोबरा की 4 से 5.5 फीट लंबा होता है और मादा कोबरा 2.5 से 3 फीट तक लंबी होती है। नर कोबरा के मुकाबले मादा अधिक गुस्सैल होती है और लोगों जल्द काटती है। इसीलिए लोग नाग और नागिन में नागिन को अधिक खतरनाक मानते हैं।
Divorce Hotel: इस देश में है दुनिया का सबसे अनोखा होटल, जहां लोग शादीशुदा आते हैं और तलाक लेकर जाते हैं
कोबरा के काटने पर 30 मिनट बाद लक्षण नजर आता है। इसके काटने पर दर्द होता है। काटने वाले स्थान पर सूजन आ जाती है। इसके साथ पल्स रेट में उतार-चढ़ाव होता है। इसके जहर का नर्वस सिस्टम पर सीधे असर होता है। बेचैनी होने लगती है, उल्टी आना, पसीना आना और चक्कर आने जैसे दिखते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर मरीज की जान जा सकती है। कोबरा को लोग गेहुअन भी कहते हैं। यह भूरे और काले दोनों रंग का होता है।
करैत और कोबरा में कौन है ज्यादा जहरीला
करैत सांप कोबरा से जहरीला होता है। कैरत में कोबरा से सांप 6 गुना अधिक जहर पाया जाता है। करैत सांप के काटने से कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है। यह रात में ही शिकार पर बाहर निकलता है।