दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक आज तक नहीं पता लगा पाए हैं। इनमें कई रहस्यमयी द्वीप भी शामिल हैं जिनके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएंगी। ऐसा ही एक द्वीप इटली में स्थित है जहां पर जाने वाला कभी नहीं लौटकर वापस आया। आईए जानते हैं रहस्यों से भरे इस द्वीप के बारे में...
इस द्वीप पर अक्सर रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं जिसकी वजह से दुनिया में इसकी चर्चा होती है। इटली के वेनिस शहर और लिडो के बीच वेनेशियन खाड़ी में यह रहस्यमयी द्वीप मौजूद है। बताया जाता है कि इस द्वीप के रहस्य को सुलझाने की कोशिश कई लोगों ने की, लेकिन किसी हाथ के कामयाबी नहीं लगी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां पर जो भी गया वह जिंदा लौटकर नहीं आया। इसलिए इस रहस्यमयी द्वीप पर इटली की सरकार ने किसी के भी जाने पर रोक लगा दी है।
2 of 4
ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बताया जाता है कि इटली में सैकड़ों साल पहले प्लेग महामारी फैली थी जिसने खौफनाक रूप ले लिया था। उस समय इस महामारी का कोई इलाज नहीं था जिसकी वजह से यहां की सरकार चिंतित थी। सरकार को इस बीमारी के फैलने का डर सता रहा था। इस डर से सरकार ने लगभग 1 लाख 60 हजार लोगों को इस द्वीप पर जिंदा जलवा दिया था। इसके बाद यहां पर काला बुखार नाम की बीमारी भी फैलने लगी।
3 of 4
ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इसके बाद सरकार ने फैसला लिया कि इन लोगों के शव भी इसी द्वीप पर दफना दिए जाएं। तब से ही स्थानीय लोग इस द्वीप को शापित मानते हैं। कहा जाता है कि जलाए गए लोगों की आत्माएं आज भी यहां पर भटकती हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने यहां पर आत्माओं को देखा है। इस द्वीप से अजीबोगरीब आवाजें भी सुनने का दावा किया जाता है।
4 of 4
ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इस द्वीप पर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं के चलते इटली की सरकार ने यहां पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है। यह आईलैंड दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में शामिल है।