{"_id":"605851a0282cc972ba3d2992","slug":"most-expensive-places-to-buy-water-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Water Day 2021: दुनिया का वो अनोखा शहर, जहां सबसे महंगा बिकता है पानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
World Water Day 2021: दुनिया का वो अनोखा शहर, जहां सबसे महंगा बिकता है पानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दुनिया में हर चीज बीकती है, बस जरूरत बाजार की होती है', ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन इन दिनों कुछ ऐसे काम हो भी रहे हैं। प्रकृति ने हम सबको मुफ्त में पानी दिया है। लेकिन अब ये पीने का पानी कुछ जगहों पर इतने ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिसे सुनकर आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्वे की राजधानी ओस्लो एक ऐसे शहर के रूप में उभरा है, जहां एक लीटर पानी की कीमत 1.85 डॉलर यानी करीब 134 रुपये है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
होलिडू नाम के एक सर्च इंजन ने दुनिया के 120 शहरों में पानी की कीमत को लेकर एक सर्वे किया है। सर्वे में ये पाया गया कि ओस्लो के बाद अमेरिका का वर्जीनिया बीच, लॉस एंजिलिस, न्यू ओरनिल और स्वीडन के स्टॉकहोम में पानी की कीमत सबसे अधिक है। वहीं ओस्लो में पानी की कीमत 120 शहरों की औसत कीमत से लगभग तीन गुनी है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
होलिडू ने अपने सर्वे में अमेरिका के 30 और पूरी दुनिया के 120 शहरों में नल और बोतल बंद पानी का तुलनात्मक विश्लेषण किया है। इन शहरों को पर्यटन के तौर पर लोकप्रियता के कारण चना गया। वर्जीनिया में एक बोतल पानी के लिए आपको 115 रुपये, लॉस एंजिलस में 111 रुपये, बाल्टीमोर में 107 रुपये, न्यू ऑरलियन्स में 107 रुपये और सैन जोश में 90 रुपये मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पानी की कीमत के मामले में ओस्लो शिर्ष स्थान पर है। इसके बाद लॉस एंजिलिस, फीनिक्स, सैन फ्रांसिस्को और सैन डिएगो दुनिया में 20 सबसे महंगे शहर हैं। सर्वे में शामिल 120 शहरों की तुलना में ओस्लो में पानी की कीमत 212 फीसदी महंगी और बोतलबंद पानी 195 फीसदी महंगा है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
होलिडू के सीईओ और सह-संस्थापक जोहानस सीबर्स का कहना है कि 'परिणाम वास्तव में आंख खोलने वाले हैं, क्या हम इस बात पर विचार करने के लिए तैयार हैं कि हम उस चीज के लिए कितना भुगतान करेंगे, जो इंसान की बुनियादी आवश्यकता है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।