{"_id":"600281268ebc3e2f7566b0e7","slug":"most-beautiful-queen-in-world-cleopatra-who-bathed-with-700-donkeys-milk-to-look-beautiful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्लियोपेट्रा: एक ऐसी खूबसूरत रानी, जो सुंदर दिखने के लिए करती थी बेहद अजीबोगरीब काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्लियोपेट्रा: एक ऐसी खूबसूरत रानी, जो सुंदर दिखने के लिए करती थी बेहद अजीबोगरीब काम
इतिहास के पन्ने पलटने पर ऐसी कई रानियों और राजकुमारियों के बारे में जानकारी मिलती है, जो अपनी सुंदर छवि के लिए दुनियाभर में मशहूर थी। हालांकि, ये सभी लोग अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए कई तरह के अजीबोगरीब काम भी करती थी। साधरण तौर पर लोग नहाने के लिए पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग गाय या भैंस के दूध से भी नहाते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी भी रानी थी, जो गधियों के दूध से नहाती थी। इसके लिए वो हर रोज 700 गधियों का दूध मंगाया करती है। इस रानी को ना सिर्फ उनकी सुंदरता के लिए जाना जाता है बल्कि उनका जीवन भी काफी रहस्मय रहा था।
2 of 6
क्लियोपेट्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हम मिस्र की राजकुमारी क्लियोपेट्रा के बारे में बात कर रहे हैं। क्लियोपेट्रा को सुंदरता की देवी भी कहा जाता था। सुंदरता के साथ-साथ क्लियोपेट्रा का जीवन भी काफी रहस्यमय था, जो आज भी खोजकर्ताओं को उनकी तरफ आकर्षित करता है। इतिहास के मुताबिक, क्लियोपेट्रा जितनी सुंदर थी, उससे कहीं ज्यादा चतुर और षड्यंत्रकारी भी थी।
3 of 6
क्लियोपेट्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता की मृत्यु के बाद क्लियोपेट्रा और उसके भाई टोलेमी दियोनिसस को संयुक्त रूप से राज्य प्राप्त हुआ। उस समय क्लियोपेट्रा की आयु मात्र 14 वर्ष थी। भाई को राज्य पर क्लियोपेट्रा की सत्ता सहन नहीं हुई और बगावत हो गई। ऐसे में क्लियोपेट्रा को अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ा और सीरिया में शरण लेनी पड़ी। लेकिन इस राजकुमारी ने साहस नहीं छोड़ा। रोम के शासक जूलियस सीजर को अपने मोह में फंसाकर क्लियोपेट्रा ने मिस्र पर हमला करवाया। सीजर ने टोलेमी को मारकर क्लियोपेट्रा को मिस्र के राजसिंहासन पर बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्लियोपेट्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा इतनी खूबसूरत थी कि वो राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के जाल में फंसाकर उनसे अपने सारे काम निकलवा लेती थी। इतना ही नहीं उसे दुनिया की 12 से ज्यादा भाषाओं का भी ज्ञान था। यही कारण था कि वो जल्दी ही किसी से भी जुड़ जाती थी और उसके सारे राज जान लेती थी।
विज्ञापन
5 of 6
क्लियोपेट्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्लियोपेट्रा खूबसूरत दिखने के लिए हर रोज 700 गधी का दूध मंगाती थी और उससे नहाती थी, जिससे उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत बनी रहती थी। हाल ही में हुए एक शोध में भी यह बात साबित हुई है। तुर्की में हुए एक अध्ययन के अनुसार, एक शोध के दौरान जब चूहों को गाय और गधी का दूध पिलाया गया तो गाय का दूध पीने वाले चूहे ज्यादा मोटे नजर आए। इससे यह साबित होता है कि गधी के दूध में गाय के दूध की तुलना में कम वसा होता है, जो हर लिहाज से बेहतर होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।