फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HAARP: मोरक्को में भूकंप के पीछे है अमेरिकी साजिश? सवालों में मौसम पर स्टडी करने वाला मिलिट्री प्रोग्राम हार्प

Thu, 14 Sep 2023 04:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
morocco earthquake lightning conspiracy theory linked to american lab haarp
Morocco Earthquake - फोटो : wikipedia

Morocco Earthquake: मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा की वजह से करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप को लेकर कई तरह की कंस्पिरेसी थ्योरी की भी चर्चा हो रही है। इस चर्चा के पीछे की वजह भूकंप के पहले मोरक्को के आसमान में देखी गई रहस्यमयी रोशनी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मोरक्को में भूकंप आने से पहले आसमान में बहुत तेज और अजीब सी रोशनी नजर आई।



सोशल मीडिया पर लोग इससे जुड़े वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो में तेज बिजली की तरह चमकने वाली रोशनी को देखा जा सकता है। वाशिंगटन पोस्ट ने भी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि मोरक्कों में भूकंप के दौरान रहस्यमयी रोशनी आसमान में फैल गई थी। अब इसके बाद एक बार फिर लोग अमेरिका के मिलिट्री प्रोग्राम HAARP पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पहली बार नहीं है जब HAARP पर सवाल खड़ किए जा रहे हैं। तुर्किए में आये विनाशकारी भूकंप के बाद भी इस अमेरिकी मिलिट्री प्रोग्राम पर सवाल खड़े किए गए थे। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है HAARP? 
 

morocco earthquake lightning conspiracy theory linked to american lab haarp
Morocco Earthquake - फोटो : iStock

कुछ दिनों पहले मोरक्को के पहाड़ी इलाके में भयानक भूकंप आया था। इस विनाशकारी भूकंप की वजह से अभी तक करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं हजारों की संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। एटलस पर्वत के नीचे भूकंप का केंद्र था। 

 

morocco earthquake lightning conspiracy theory linked to american lab haarp
Morocco Earthquake - फोटो : istock

क्या है हार्प? 

हार्प का मतलब है 'हाई-फ्रीक्वेंसी एक्टिव ऑरोरल रिसर्च प्रोग्राम'। यह अमेरिका की एक परियोजना है, जिसमें रेडियो ट्रांसमीटर की मदद से ऊपरी वातावरण (आयनमंडल) का अध्ययन किया जाता है। अमेरिकी वायुसेना, नौसेना और अलास्का विश्वविद्यालय की मदद से अलास्का के गाकोन में साल 1990 में इसकी शुरुआत की गई थी। अमेरिका ने अपनी इस परियोजना को दुनिया से छिपाने की कोशिश की, लेकिन इस पर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
morocco earthquake lightning conspiracy theory linked to american lab haarp
Morocco Earthquake - फोटो : istock

साल 2022 में मौसम पर कई योजना शुरू किए, लेकिन कभी नहीं कहा कि इसमें भूकंप लाने की शक्ति है। हार्प पर पहले भी कुदरती आपदाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कई देशों में आए भूकंप, सुनामी और भूस्खलन के लिए इस रिसर्च संस्था को दोषी बताया गया। 

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से पहले आसमान में दिखी थी अजीब रोशनी, जानिए आखिर क्या है रहस्य
 

विज्ञापन
morocco earthquake lightning conspiracy theory linked to american lab haarp
Morocco Earthquake - फोटो : istock

अमेरिकी मिलिट्री लैब की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, वह जो रेडियो फ्रीक्वेंसी भेजता है, वो धरती के किसी भी स्तर पर अवशोषित नहीं हो पाता। इसीलिए यह सवाल ही नहीं कि किसी भी तरह से मौसम पर काबू कर पाएगा। वह सिर्फ इस पर अध्ययन कर रहा है। हालांकि इसके बावजूद इस पर सवाल खड़े होते रहते हैं। 

Aliens: मेक्सिको की संसद में लाई गई एलियंस की लाश! हैरत में पड़ी दुनिया, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed