फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इस गुफा में छिपा है लाखों साल पुराना खजाना, लेकिन यहां से जिंदा लौट पाना है नामुमकिन

Tue, 23 Nov 2021 01:39 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 23 Nov 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Millions of Years Old Treasure in Mexico's Giant Crystal Cave know the surprising things about this
इस गुफा में छिपा है लाखों साल पुराना खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

दुनिया में कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजें या घटनाएं होती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं।वहीं दुनिया में कई ऐसी जगहें भी हैं जहां कुछ अनोखे तो कुछ विचित्र रहस्य छुपे हुए हैं, लेकिन इन रहस्यों के बारे में जान पाना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होता है। ऐसी ही एक जगह मेक्सिको में है, जहां एक अनोखा राज छुपा हुआ है। इस जगह पर विशाल आकार के कई क्रिस्टल मौजूद हैं। ये क्रिस्टल किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन कहा जाता है कि इस जगह पर जाना मौत के मुंह में जाने जैसा ही होता है। 



मेक्सिको में ये रहस्यमयी जगह एक गुफा है। इस गुफा का नाम जायंट क्रिस्टल केव है।यहां एक पहाड़ के करीब 984 फीट नीचे गुफा में क्रिस्टल के विशाल पिलर यानी खंबे के मौजूद हैं, जो बेहद कीमती हैं।आइये जानते हैं इस जगह के बारे में कुछ हैरान कर देने वाली बातें... 

Millions of Years Old Treasure in Mexico's Giant Crystal Cave know the surprising things about this
इस गुफा में छिपा है लाखों साल पुराना खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

साल 2000 में इनके बारे में जब वैज्ञानिकों को पता चला तो वो हैरान रह गए, क्योंकि खुदाई के दौरान पहाड़ के इतनी नीचे ये अद्भुत नजारा देखने को मिला था।वैज्ञानिकों के मुताबिक ये क्रिस्टल जिप्सम से बने हुए हैं जो एक प्रकार का खनिज होता है। इसे  पेपर और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में फिलर की तरह इस्तेमाल करते हैं। साथ ही इमारतें बनाने के लिए सीमेंट में भी इस्तेमाल किया जाता है। 

Millions of Years Old Treasure in Mexico's Giant Crystal Cave know the surprising things about this
इस गुफा में छिपा है लाखों साल पुराना खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
लाखों साल पुराने हैं ये क्रिस्टल

इस गुफा में मौजूद क्रिस्टल से बने ये खंबे 5 लाख साल से भी ज्यादा पुराने हैं।साइंस की एक वेबसाइट के मुताबिक इस जगह पर अब जाना नामुमकिन है, क्योंकि यहां का तापमान बहुत अधिक है। एक समय जब ये जगह इंसानों के जाने के लिए खुली थी तब उस दौरान कई मौतें भी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Millions of Years Old Treasure in Mexico's Giant Crystal Cave know the surprising things about this
इस गुफा में छिपा है लाखों साल पुराना खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन क्रिस्टल के नीचे बहुत गरम मैगमा पाया जाता था और करीब 2 करोड़ से भी ज्यादा साल पहले ये मैगमा दरारों से धीरे-धीरे बाहर आना शुरू हो गया था। इस मैगमा के बाहर आने से ही पहाड़ का निर्माण हुआ है। इसी मैगमा के जरिए क्रिस्टल भी बनते गए।

विज्ञापन
Millions of Years Old Treasure in Mexico's Giant Crystal Cave know the surprising things about this
इस गुफा में छिपा है लाखों साल पुराना खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Israel Antiquities Authority
भीषण तापमान की वजह से हो जाती है मौत

वैज्ञानिकों का मानना है कि जब मैगमा बाहर निकला तो गुफा में पानी भी मौजूद था। इस पानी में एनहाईड्राइट खनिज था। वहीं गुफा का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था। इतने तापमान में एनहाईड्राइट अपने असली रूप में रहता है, लेकिन जैसे ही तापमान 58 से कम हुआ होगा, इसने क्रिस्टल का आकार लेना शुरू कर दिया होगा। एक तो तापमान इतना ज्यादा और दूसरा हवा में नमी 100 फीसदी बनी रहती है, जिसके कारण लोग डिहाईड्रेशन से मर जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed