{"_id":"5d9f1bdb8ebc3e01416b3d70","slug":"man-robbed-bank-on-the-day-before-his-wedding-to-pay-for-the-ring-in-houston","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से एक दिन पहले शख्स ने किया ऐसा काम, होने वाली पत्नी ने पहुंचा दिया जेल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शादी से एक दिन पहले शख्स ने किया ऐसा काम, होने वाली पत्नी ने पहुंचा दिया जेल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोग अपने चाहने वाले के साथ शादी करने के लिए कई तरह की हदें पार कर देते हैं, लेकिन अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए बैंक ही लूट लिया। ह्यूस्टन से करीब 120 किलोमीटर दूर ग्रोवेटॉन में 36 वर्ष के हीथ बंपस ने अपनी शादी का खर्च उठाने के लिए बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, हीथ के पास अंगूठी व रिसेप्शन का खर्चा उठाने के लिए पैसे नहीं थे। पुलिस के अनुसार, शादी के खर्च के लिए पैसे का इंतजाम करने के लिए हीथ ने बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया। बाद में जब हीथ की मंगेतर को इस बारे में पता चला तो उसने हीथ को आत्मसमर्पण करने के लिए मना लिया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पुलिस के अनुसार, हीथ शुक्रवार सुबह हथियार लेकर ग्रोवेटॉन के नजदीक सिटीजन स्टेट बैंक में घुस गया और बंदूक की नोंक पर कर्मचारियों से पैसे की मांग की। बैंक से पैसे लूटने के बाद हीथ जंगल के रास्ते फरार हो गया। उसकी शादी शनिवार को होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हीथ बंपस
- फोटो : Trinity County Sheriff's Office
पुलिस ने इस घटना का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था और लोगों से आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द पुलिस को सूचना देने की अपील की थी। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा पोस्ट वीडियो में बंपस को देख उसकी मंगेतर ने उसे फोन लगाया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, जिसके बाद वह मान भी गया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पुलिस अफसर वूडी वालेस ने बताया कि अपनी मंगेतर के मनाने के बाद बंपस आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार हो गया। बंपस ने पुलिस के सामने यह कबूल किया कि उसके पास अंगूठी खरीदने और मैरिज हॉल का बिल चुकाने के पैसे नहीं थे, इसीलिए उसने डकैती की घटना को अंजाम दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।