फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शख्स ने 90 रुपये में खरीदा था फूलदान, निकला 300 साल पुराना, नीलामी में मिले 4.48 करोड़

Mon, 11 Nov 2019 06:26 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Man bought a Chinese vase for just 90 rupees has sold for 4.48 crore
300 साल पुराना चीनी फूलदान - फोटो : Sworders/BNPS

कभी-कभी हम किसी चीज को साधारण समझ कर उसे खरीद लेते हैं, जबकि हमें उसकी असली सच्चाई के बारे में पता ही नहीं होता। कुछ ऐसा ही हुआ इंग्लैंड में एक शख्स के साथ। उसने एक चैरिटी शॉप की नीलामी में महज 90 रुपये का एक चीनी फूलदान खरीदा था। उस समय उसे इसकी अहमियत के बारे में पता नहीं था। जब उसे इसकी सच्चाई पता चली तो वह भी हैरान रह गया। 

Man bought a Chinese vase for just 90 rupees has sold for 4.48 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, फूलदान खरीदने के कुछ दिन बाद उस शख्स ने उसे ई-कॉमर्स कंपनी ईबे पर बेचने की कोशिश की, तो उसे वहां से कई ऑफर मिले, जिसमें लोग उस फूलदान के लिए लाखों रुपये देने को तैयार थे। इसके बाद शख्स ने उस फूलदान की नीलामी कराने का फैसला किया, जिसके बाद उसे एसेक्स स्थित स्वोर्डस फाइन आर्ट के नीलामी घर लाया गया। 

Man bought a Chinese vase for just 90 rupees has sold for 4.48 crore
300 साल पुराना चीनी फूलदान - फोटो : Sworders/BNPS

नीलामी में पता चला कि जिस फूलदान को शख्स साधारण समझ रहा था, असल में वो 300 साल पुराना था। इसे एक चीनी व्यक्ति ने 4.48 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर खरीदने वाले और बेचने वाले शख्स के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Man bought a Chinese vase for just 90 rupees has sold for 4.48 crore
300 साल पुराना चीनी फूलदान - फोटो : Sworders/BNPS

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फूलदान को 18वीं सदी के एक चीनी सम्राट कियानलोंग के लिए बनाया गया था, जिनका शासनकाल 1735 से 1796 तक रहा था। उस समय फूलदानों पर राजवंश की मुहर भी लगाई जाती थी। 

विज्ञापन
Man bought a Chinese vase for just 90 rupees has sold for 4.48 crore
300 साल पुराना चीनी फूलदान - फोटो : Sworders/BNPS

स्वोर्डस में एशियन आर्ट डिपार्टमेंट की प्रमुख येक्सू ली के मुताबिक, इस अनोखे फूलदान की बिक्री में जो रकम मिली है, उसका इस्तेमाल शख्स अपनी तीन साल की बेटी की पढ़ाई पर करेगा। इसके अलावा बाकी रकम को वह अन्य जरूरत की चीजों पर खर्च करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed